- ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भर्ती परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए नया कानून लाने जा रही है। इसका प्रारूप तैयार कर लिया गया है। लोकसभा चुनाव के बाद ही इसका क्रियान्वयन शुरू हो जाएगा। इस कानून में नकल माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के प्रविधान होंगे। भर्ती प्रक्रिया में व्यापक बदलाव करते हुए पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाएगा।
शनिवार को दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की किसी भी आशंका को हर स्तर पर खत्म किया जाएगा। यह युवाओं के भविष्य का मामला है। जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा, हम उसके साथ भी वैसा ही करेंगे।

– पेपर लीक होने के बाद सीएम योगी ने सख्त कानून के दिए संकेत
पुलिस भर्ती और समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कानून बनाने के संकेत दिए थे। यह दोनों ही परीक्षाएं फरवरी माह में हुई थीं और इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों ही परीक्षाएं रद कराकर दोबारा कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ही शासन स्तर पर नए कानून पर मंथन शुरू हो गया था।

– नए कानून में आरोपियों के खिलाफ बेहद कड़ी कार्रवाई के प्रावधान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नए कानून में पर्चा लीक आदि में लिप्त व्यक्ति के खिलाफ बेहद कड़ी कार्रवाई के प्रविधान होंगे। सरकारी नौकरियों में भर्ती की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे, यह हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। हमने पहले भी कहा था कि जो युवाओं के भरोसे से खिलवाड़ करेगा, हम उसे छोड़ेंगे नहीं। पूरी पारदर्शिता के साथ हमने भर्तियां कीं, जिनमें 6.5 लाख युवाओं को रोजगार मिला। पुलिस और लोकसेवा आयोग की भर्ती परीक्षा के प्रकरण में हमने कड़ी कार्रवाई की। हमने सख्त निर्देश दिए हैं कि हर आयोग और हर बोर्ड में बड़ी ही पारदर्शिता के साथ भर्तियां हों। इसके अतिरिक्त प्रदेश के युवाओं को हम स्वावलंबन और स्वरोजगार से भी जोड़ेंगे। हमें अपने युवाओं की योग्यता और क्षमता पर पूरा विश्वास है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
