- ब्यूरो रिपोर्ट
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप रविवार को पूरी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन करेगी। आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के इस विरोध प्रदर्शन में होलिका दहन के समय पुतला फूंका जाएगा और कैंडल मार्च निकाला जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि हम सबने देखा कि किस तरीके से केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। आज भाजपा सरकार देश की संस्थाओं को खत्म करने में लगी हुई है।

संदीप पाठक ने आगे कहा कि आज जो भी भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ बोलता है, उसके पीछे ईडी और सीबीआई छोड़ दी जाती है। आज विपक्ष के नेताओं को डराया, धमकाया जा रहा है। मोदी सरकार ने बिना किसी सबूत के हमारे पहले ही तीन बड़े नेता सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को गिरफ्तार कर रखा है। अब भाजपा सरकार ने तानाशाही दिखाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली के अनुसार, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली की जनता सड़कों पर उतर आई है। पिछले दो दिनों से मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली की जनता विरोध प्रदर्शन कर रही है और अपने बेटे अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग कर रही है। आम आदमी पार्टी रविवार को दिल्ली की सभी विधानसभाओं में विरोध प्रदर्शन करेगी। होलिका दहन के समय दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में पुतला फूंका जाएगा और कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
वहीं, गोपाल राय ने कहा कि जब सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को जेल में डाला गया तो अरविंद केजरीवाल उनके सामने ढाल बनकर खड़े थे। अब जब अरविंद केजरीवाल को भाजपा ने जेल के अंदर डाल दिया है तो हम सबको मिलकर उनका कवच बनना है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए आखिरी कील साबित होने वाली है। हम मजबूती के साथ इस लड़ाई को लड़ेंगे और जीतेंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
