29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, साथी की हालत गंभीर, बांदा में पढ़ाई कर रहा था युवक
उत्तर प्रदेश

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, साथी की हालत गंभीर, बांदा में पढ़ाई कर रहा था युवक

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर भिजवाया गया है। हादसे के समय बाइक सवार दोनों दोस्त हेलमेट नहीं लगाए थे।
महोबा जनपद के खन्ना कस्बा निवासी किराना दुकानदार रामसजीवन का 22 वर्षीय पुत्र लवकुश निषाद बीए फाइनल की पढ़ाई करने के साथ बांदा में किराए पर रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार रात वह 22 वर्षीय दोस्त संदीप कुशवाहा ग्राम रीवन हमीरपुर व एक अन्य साथी के साथ बाइक पर बांदा आ रहा था। इसमें उसका तीसरा साथी मटौंध में ही उतर गया था। बाद में जब लवकुश व संदीप आगे बढ़े तो मटौंध थाना क्षेत्र के खैरादा रेलवे क्रासिंग से करीब 500 मीट र की दूरी पर अज्ञात वाहन की उन्हें टक्कर लग गई।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, साथी की हालत गंभीर, बांदा में पढ़ाई कर रहा था युवक
Bike riding student dies due to collision with unknown vehicle, partner’s condition is critical, young man was studying in Banda

फुफेरे भाई रामकरन निषाद ने बताया कि जब देररात तक अपने किराए के कमरे स्वराज कालोनी गली नंबर सात में नहीं पहुंचा तो उसके साथ कमरे में रहने वाले दोस्त जुगुल ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसमें लवकुश व संदीप घटनास्थल पर उसे सड़क में पड़े मिले थे। दोस्त की सूचना पर पुलिस दोनों को उठाकर जिला अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने लवकुश को देखकर मृत घोषित कर दिया। संदीप की हालत भी गंभीर होना बताई गई है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। मां राधारानी समेत अन्य स्वजन घटना से बेहाल हैं। लवकुश पढ़ाई में होनहार होने के साथ मिलनसार स्वभाव का था। स्वजन ने किसी ट्रक से हादसा होने की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हमीरपुर : ससुराल आए युवक ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को गोली से उड़ाया …

City News Uttar Pradesh

दुनिया ने माना भारत का लोहा : चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश भारत, चांद पर चंद्रयान बोला- मैं अपनी मंजिल पर पहुंचा

City News Uttar Pradesh

अपहरण की रिपोर्ट क्या है मनगढ़ंत कहानी ? चिंगारी संगठन के दावों से उठे सवाल !

City News Uttar Pradesh

मातृ मृत्यु दर को कम करने की एक और पहल : अब हर माह मनाया जाएगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

न्यायमूर्ति नें की जूम मीटिंग : लोक अदालतों को अधिक कारगर बनाने के निर्देश …

City News Uttar Pradesh

भाजपा एवं सपा के लिए ‘निषाद’ बनेगा किंग मेकर: बिछ गई ‘चुनावी शतरंज’

ब्रेकिंग न्यूज़