25.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
आबकारी विभाग नें बांदा को बनाया "गोवा": अवैध शराब बिक्री पर मंत्री रामकेश नें योगी जी को लिखा पत्र
उत्तर प्रदेश

आबकारी विभाग नें बांदा को बनाया “गोवा”: अवैध शराब बिक्री पर मंत्री रामकेश नें योगी जी को लिखा पत्र

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “आबकारी विभाग के रहम और करम से शराब ठेकेदारों नें बांदा को गोवा बना” दिया है। हर “गांव -गली और परचून की दुकानों पर अवैध शराब की बेधड़क बिक्री” की जा रही है। “जल शक्ति मंत्री नें इस संदर्भ में घोर आपत्ति जताई है। सारी स्थितियों से मुख्य मंत्री योगी को पत्र लिखकर अवगत कराया है”।

आबकारी विभाग नें बांदा को बनाया "गोवा": अवैध शराब बिक्री पर मंत्री रामकेश नें योगी जी को लिखा पत्र
Excise Department made Banda “Goa”: Minister Ramkesh wrote a letter to Yogi ji on illegal liquor sale.

दरअसल बड़ोंखर ब्लाक के कुल कुम्हारी गांव के सैकड़ों लोगों नें जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद को इन हालातों से अवगत कराया। यह गांव वाले डीएम से भी मिले। आबकारी विभाग की करतूत उजागर की। इस पर “जल शक्ति राज्य मंत्री आबकारी विभाग के अधिकारियों पर आग बबूला” हैं।

आबकारी विभाग नें बांदा को बनाया "गोवा": अवैध शराब बिक्री पर मंत्री रामकेश नें योगी जी को लिखा पत्र
Excise Department made Banda “Goa”: Minister Ramkesh wrote a letter to Yogi ji on illegal liquor sale.

जिले में हालत यह है की “गालियां और चौबारे मयखाना बन” गये हैं, आबकारी विभाग की मिली भगत से “अवैध एवं मानक विहीन शराब खुले आम बेची जा रही है। बताते तो यहां तक हैं की नकली शराब भी जमकर बिक रही है। ऐसे में मौतों का तांडव शुरू हो जाये तो अतिसियोक्ति” नहीं होंगी।

ग्रामीण क्षेत्र कई परिवार तो ऐसे हैं जिनके पति शराब के कारण अपने कार्य पर भी नहीं जा रहे हैं। जिसके कारण परिवारों के भरण पोषण के लिए महिलाएं मजदूरी कर रही हैं। कई परिवार टूट चूके हैं और कई टूटने की कगार पर हैं। यह चिंतनीय पर्स्थितियां आबकारी विभाग एवं उनके ठकेदारों की मिली भगत से हो रहा है। “आबकारी विभाग एवं ठेकेदारों के अलावा नकली और कच्ची शराब बेचने वाले मालामाल होकर झूम बराबर झूम हो रहें” हैं।

आबकारी विभाग नें बांदा को बनाया "गोवा": अवैध शराब बिक्री पर मंत्री रामकेश नें योगी जी को लिखा पत्र
Excise Department made Banda “Goa”: Minister Ramkesh wrote a letter to Yogi ji on illegal liquor sale.

कथित तौर पर आरोप तो यह भी चर्चा में हैं की जिला मुख्यालय से लेकर हर तहसील ब्लाक के गांवों में यही नजारा हैं। “आबकारी विभाग एवं क्षेत्रीय पुलिस का गठजोड़ है तथा अवैध कमाई से उनका घर -आंगन भर” रहा है। हालांकि इस स्थिति को “जल शक्ति राज्य मंत्री नें जिस गंभीरता से लिया है उससे उजागर है की जिले में आबकारी नीति का कोई पुरसाहाल नहीं” है। हालात विस्फोटक हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ‘ट्री’ की बजाय ट्रेन डेकोरेट कर मनाते हैं क्रिसमस डे : ब्रिटिश काल से है परंपरा

City News Uttar Pradesh

चिंतनीय विषय : बांदा में घट रही हैं दुर्लभ काले हिरणों की संख्या !

City News Uttar Pradesh

परदेस में फंसे बुंदेलखंडी: दीपावली पर घर लौटने की उम्मीद पर ‘रेलवे’ ने लगाया ‘ग्रहण’

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन की न्याय प्रियता का बजा डंका: मुर्दा व्यक्ति साबित हो गया जिंदा

City News Uttar Pradesh

दाल-चावल, आटा, शक्कर के दाम बढ़े: घर चलाना हो रहा मुश्किल

गृह लक्ष्मी के माथे पर चिंता का घोर साया : महंगी सब्जी से रसोई बजट गड़बड़ाया !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़