- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा की “मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम जिले में परवान” पर है। इसे बड़ी खूबी से “जिले की त्रिमूर्ति नेताओं जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, विधायक प्रकाश दिवेदी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें जनता के दिलों दिमाग को मोदी मय” का रंगीन खुश नुमा माहौल बना दिया है।

पब्लिक को “समझाया जा रहा है की यह मोदी का काल है जिसमें उनकी नीतियों से पूरा देश मुदित -प्रशन्न हो रहा” है। इसी क्रम में बड़ोंखर ब्लाक के गांवों से “मेरी माटी मेरा देश” के कलश का एकत्रीकरण जमुना दास के महावीरन में हुआ।

यहां से बड़ोंखर ब्लाक परिसर में “गाजे – बाजे एवं झांकियों के साथ” लाया गया। यहीं पर सभा हुई।

मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह उपस्थित थे। इस दौरान जमकर भाषण बजी हुई। भाजपा की नीतियों एवं मोदी और योगी को बखाना गया।

इस दौरान जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें इस आयोजन की पृष्ठभूमि की जानकारी दी गई। बताया की यह कैसे राष्ट्र प्रेम के साथ देश के विकास से भी जुड़ा हुआ है। मोदी और योगी की नीतियां विश्वचर्चित हो चुकी है।

सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें कहा की यह मोदी का काल चल रहा है जो देश में खुशहाली की इबारत लिख रहा है। देश आर्थिक संपन्नता की और बढ़ रहा है। मोदी है तो विकास की हर राह मुमकिन है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें पीएम मोदी को विश्व का अग्रणी नेता बताया। कहा की उनकी नीतियों से पूरा देश खुशहाल हो रहा है। सांसद आरके पटेल का भी संबोधन इन्हीं पहलुओं के इर्द गिर्द रहा।

मुख्य अतिथि मानवेंद्र सिंह नें मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तार से बताया। आयोजन के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष उद्देश्यों के महत्व को गागर में सागर की तरह भाषण से समायोजित किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलवती सिंह, पूर्व जिलाध्यक्षों में संतोष गुप्ता, अशोक त्रिपाठी जीतू, बाल मुकुंद शुक्ला, पालिकाअध्यक्ष मालती बासू, महा मंत्री कल्लू राजपूत, बड़ोंखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पालिका अध्यक्ष मालती बासू के प्रतिनिधि अंकित बासू, ग्राम प्रधान एवं बहु संख्या में पार्टी जन एवं जनता उपस्थित रही।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
