City News Uttar Pradesh
मासूम अयांश मौत कांड : एसपी नें गठित की अपर एसपी की अध्यक्षता में जांच समिति
उत्तर प्रदेश

मासूम अयांश मौत कांड : एसपी नें गठित की अपर एसपी की अध्यक्षता में जांच समिति

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अयांश साहू मौत कांड की उच्च स्तरीय जांच करानें और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की फॉरेंसिक जांच की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मृतक के पिता के साथ आए भाजपा नेताओं की मांगें मानते हुए शीघ्र घटना के पटाक्षेप की बात कही है।

मासूम अयांश मौत कांड : एसपी नें गठित की अपर एसपी की अध्यक्षता में जांच समिति
Innocent Ayansh death case: SP constituted the inquiry committee under the chairmanship of Additional SP

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी के नेतृत्व में तिंदवारी कस्बा निवासी। मृतक अयांश के पिता संतोष साहू ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की, मांग पत्र सौंपा। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्णय लेते हुए जिले के अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एक जांच टीम गठित की गई है। जो अयांश साहू के रहस्यमई तरीके से गायब होने तथा हत्या किए जाने की जांच करेगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी द्विवेदी ने बताया कि तिंदवारी कस्बे में अयांश मौत कांड से कस्बे वासियों में रोष व दुःख व्याप्त है। इसका खुलासा होना अत्यंत आवश्यक है।

मासूम अयांश मौत कांड : एसपी नें गठित की अपर एसपी की अध्यक्षता में जांच समिति
Innocent Ayansh death case: SP constituted the inquiry committee under the chairmanship of Additional SP

पुलिस अधीक्षक ने उच्च स्तरीय जांच के साथ-साथ संदेह के घेरे में चर्चा का विषय बनी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की वीडियोग्राफी को लखनऊ भेजकर विशेषज्ञों से फॉरेंसिक जांच कराए जाने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि ढाई वर्षीय अयांश का शव मदरसे के पीछे एक तलैया से बरामद किया गया था। जिसमें उसकी हत्या कर तलइया में फेंके जाने की बात कही गई थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूब कर मौत होने की बात का उल्लेख आने से परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। मृतक की जुबान मुंह के बाहर निकली हुई थी तथा कान से खून के निशान थे इससे स्पष्ट हो रहा था कि बालक की हत्या की गई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : आम आदमी का हनुमान मंदिर पर धरना, कहा राम का नाम बदनाम न करो ! …

डीएम नगेन्द्र की सख्त व्यवस्था: पुलिस भर्ती में न होगी अव्यवस्था, फ्री मिलेगी बस सेवा

City News Uttar Pradesh

मनी लॉन्ड्रिंग केस: माफिया मुख्ता विधायक अब्बास अंसारी की कस्टडी रिमांड 18 नवंबर तक बढ़ी, ईडी की अर्जी पर कोर्ट ने दिया आदेश

City News Uttar Pradesh

बांदा : व्यापारियों ने बाजार खोले जाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा संबोधित ज्ञापन …

City News Uttar Pradesh

बांदा: विकलांगों ऩे महिला उत्पीड़न को लेकर किया प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh

नारकीय हालात : सड़क कटी, स्कूल में जलभराव …

ब्रेकिंग न्यूज़