City News Uttar Pradesh
किसानों की सेटेलाइट से निगरानी : पलाई जलाई तो देनी होगी अर्थदंड की कुर्बानी
उत्तर प्रदेश

किसानों की सेटेलाइट से निगरानी : पराली जलाई तो देनी होगी अर्थदंड की कुर्बानी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खबरदार-होशियार ! किसानों के लिये सतर्कता भरी खबर है। पराली जलाने वाले किसान बाखबर हो जायें। जिला प्रशासन सेटे लाइट से पराली जलाने की गतिविधियों की निगरानी कर रहा है। अभी तक इस जुर्म में साथ किसानों को पकड़ा गया है। इनपर साढ़े 32हजार रुपये जुर्माना हुआ है।

किसानों की सेटेलाइट से निगरानी : पलाई जलाई तो देनी होगी अर्थदंड की कुर्बानी
Monitoring of farmers through satellite: If the fire is burnt, then the sacrifice of fine will have to be made.

कृषि विभाग के हवाले मिली जानकारी के अनुसार पराली जलाने की सर्वाधिक पांच घटनाएं बबेरू तहसील में मिली हैं।यहां पारा बन्नू बेगम में धर्मेंद्र औऱ ब्रम्ह दीन के विरुद्ध ढाई -ढाई हजार रुपया जुर्माना लगाया गया हैं। इसी तहसील के ग्राम खरौली के विरुद्ध पांच हजार का जुर्माना है।अतर्रा तहसील के अतर्रा ग्रामीण अन्तर्गत गजमोती के विरुद्ध डेढ़ हजार अर्थदंड एवं सदर तहसील के फतपुरवा निवासी के विरुद्ध ढाई हजार का जुर्माना ठोंका गया है।

किसानों की सेटेलाइट से निगरानी : पलाई जलाई तो देनी होगी अर्थदंड की कुर्बानी
Monitoring of farmers through satellite: If the fire is burnt, then the sacrifice of fine will have to be made.

आपको बता दें कि पराली जलाने पर रोक है। सेटेलाईट द्वारा इसकी निगरानी की जाती है।जिससे कि घटना स्थल का अक्षांश, देशांतर औऱ घटना स्थल का समय औऱ फायर पावर सभी कुछ सेटेलाइट से पकड़ लिया जाता है। जांच टीम तुरंत मौके पर पहुंच जाती है। बीते दिनों मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या नें सभी खंड विकास अधिकारियों, पंचायत सचिवों, ग्राम प्रधानों की आन लाइन बैठक की थी।गांव में मुनादी कराने एवं पराली को गौ आश्रय स्थलों में भेजने के सख्त निर्देश दिये। इस क्रम में 640 टन पराली गौ वंश आश्रय स्थलों तक भेजी जा चुकी है।

Addver. City News uttar pradesh @
जिलाधिकारी दीपा रंजन नें भी किसानों से अपील की है कि पराली न जलाये औऱ पर्यावरण संरक्षित रखने में सहयोग करें। बेस्ट डिकमोपोजर के प्रयोग से पराली को सड़ाकर उसे कम्पोस्ट खाद में बदलें। अथवा गौ आश्रय स्थलों में पहुंचायें। अन्यथा की स्थिति में अर्थ दंड लगाया जायेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें बताया पीएम मोदी से देश को क्या मिल रहा है लाभ

राष्ट्रीय रामायण मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छाया उत्साह: कृष्ण जन्म लीला ने मनमोहा

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की मिट्टी बोली तो ‘हिल’ गया ‘बॉलीवुड’: महंगाई डायन ने ‘दुनिया’ को दिखाया लोकगीत का दम

City News Uttar Pradesh Desk

सत्ता की जुबान बनी ज़हर: वीर बेटी के सम्मान में उठी आवाज़, सपा का सड़कों पर आक्रोश

रानी लक्ष्मी बाई की “राखी और पाती” पर अंग्रेजों से लोहा लेने भाग गया था बांदा नवाब, दिलचस्प है कहानी !

City News Uttar Pradesh

News-महोबा के पूर्व एसपी पाटीदार पर दर्ज होगा हत्या का मुकदमा, पूछताछ के लिए नोटिस जारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़