City News Uttar Pradesh
मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश नें देखा उन्नतिशील कृषि फार्म, हो गये हैरान
उत्तर प्रदेश

मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश नें देखा उन्नतिशील कृषि फार्म, हो गये हैरान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या ब्लाक बड़ोखर के ग्राम पंचायत छनेरा लालपुर, में उन्नतशील कृषि फार्म का निरीक्षण किया। फार्म संचालक असलम खां नें उन्नति शील एवं व्यावसायिक कृषि का धरातलीय निरीक्षण कराया। विकसित तकनीक देख हैरान से हो गये। बोले वाह भाई वाह। इस दौरान किसानों से संबंधित अनेक जानकारियां असलम खान द्वारा दी गई।

मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश नें देखा उन्नतिशील कृषि फार्म, हो गये हैरान
MLA Prakash Dwivedi emphasized on water conservation: said if there is water then there is life

आपको बता दूं की इस कृषि फार्म पर प्रत्येक शनिवार और रविवार को जिज्ञासु कृषकों को कृषि की व्यवहारिक प्राकृतिक विधियों की जानकारी देने के लिए असलम खान द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया जाता है।

इस फार्म पर नेपियर घास, अमरूद की खेती आम की खेती, मछली पालन, खेत तालाब, मेड़बंदी, मुर्गी पालन तथा विशेष रूप से विभिन्न प्रजातियों की बकरियों के पालन पर कार्य किया जा रहा है। इस फार्म में बकरियों की नस्ल सुधार और विभिन्न प्रजाति की बकरियों को संरक्षित किया गया है । विभिन्न उम्र और श्रेणी के बकरी प्रजाति के पशुओं को अलग-अलग बाडो में रखा गया है।

मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश नें देखा उन्नतिशील कृषि फार्म, हो गये हैरान
MLA Prakash Dwivedi emphasized on water conservation: said if there is water then there is life

विशेष रूप से फार्म पर बकरियों से दुग्ध उत्पादन पर सराहनीय कार्य देखने को मिला। दुग्ध उत्पादन में बकरी पालन को और अधिक प्रचारित करने के लिए विकासखंड के समीपस्थ कई ग्रामों में प्रजाति वार क्लस्टर बनाकर कृषकों को चिन्हित किया जा रहा है। तथा कुछ समय में ही विभिन्न प्रजाति की बकरियों को इन कृषको के माध्यम से एक वृहद स्तर पर पशुपालन कराए जाने की योजना है। साथ हीं तालाब से मछली पालन सिंचाई के साथ भीटे पर फलदार वृक्ष लगाकर उत्तम आय वर्धक बताया गया। इस दौरान सीडियो के साथ जिला विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह एवं कई किसान उपस्थित रहें।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सड़कों पर बेलगाम ट्रैक्टर-ट्रालियों पर प्रशासन का शिकंजा: प्रशासन ने जारी किए नए नियम

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट का ‘वाटर पार्क’ क्यों बन गया केमिकल ‘बर्निंग कुंड’ हुआ खुलासा ? प्रशासनिक लापरवाही उजागर !

Admin Team

अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’ के जन्मदिन पर भाजपा और अधिवक्ता संघ ने दी शुभकामनाएं: उनके कार्यों की हुई सराहना

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें मोटर्स सर्विसिंग के क्षेत्र में दी बड़ी उपलब्धि : हुआ भव्य उद्घाटन

City News Uttar Pradesh

1.83 करोड़ का ‘ड्रग्स किंगडम’ ध्वस्त: 733 किलो गांजा ‘कंटेनर’ जब्त, अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब

डीएम और एसपी की “कड़ी नजर”: बांदा सीसीटीवी कैमरों में कैद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़