29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने वितरित किए मास्क …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । कोरोना महामारी ने एक बार फिर से लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। लाकडाउन की तरह अब एक बार फिर से गरीबों की मदद के लिए लोग आगे आने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने मंगलवार को मास्क का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बहुत ही आवश्यक है।


पिछले कई दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके साथ ही कई स्थानों पर हाटस्पाट और कंटेनमेंट जोन भी बनाए जा रहे हैं। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार कोरोना से बचाव के लिए लोगों को मास्क लगाने और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बात कह रहे हैं। तमाम गरीब ऐसे हैं जो मास्क आदि नहीं खरीद पा रहे हैं।

इसको ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने चाय-पान की गुमटियों में बैठे लोगों को मास्क का वितरण किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने बताया कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर घर में स्वयं बनाए गए मास्क का वितरण किया जा रहा है। ताकि लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद नें व्यापारियों को समझाया, महामारी में कैसे हो “आनंद”! …

भयमुक्त सम्पन्न करायें निकाय चुनाव : मतदान के लिए पुलिस कर्मियों को डीएम व एसपी ने किया ब्रीफ

City News Uttar Pradesh

Banda : खनिज अधिकारी की चुनौती, 25 ट्रक सीज, साढ़े सात लाख जुर्माना …

City News Uttar Pradesh

बांदा : रूपये की लेनदेन के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे वृद्ध की मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार

प्रतिनिधि अंकित बने ‘खेवनहार’ : जर्जर गलियों को का होगा कायाकल्प, जल्द शुरू होगा निर्माण

City News Uttar Pradesh

अपराधियों को सजा दिलाने के लिए की जाए पैरवी : आईजी के सत्यनारायण …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़