24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : हौसला, बेटे को कपड़े सिलकर बनाया पीसीएस …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । “होनहार वीरवान के होत चीकने पात ” यही कहावत चरितार्थ की है तिंदवारी कस्बे के साधारण दर्जी परिवार के युवक नें, जिसकी प्रशासनिक अधिकारी के रूप में इंट्री हुई है। दर्जी के बेटे ने यूपी पीसीएस-2020 परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए प्रशासनिक अधिकारी का पद हासिल किया है। वह खुद भी सिलाई करके पढ़ाई का खर्च जुटाता रहा। दर्जी पिता बाद में गांव में ही शिक्षामित्र हो गए।


क्षेत्र के पिपरगवां गांव निवासी प्रेमचंद्र गांव में ही लोगों के कपड़े सिलते हैं। कुछ दिनों पूर्व वह गांव के ही स्कूल में ही शिक्षामित्र हो गए। उनका मंझला पुत्र उत्तम प्रकाश प्रयागराज में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी करता रहा। खर्च के लिए सिलाई भी करता था। पिछले साल उसने पीसीएस की परीक्षा दी। मंगलवार को घोषित नतीजे में उसका चयन प्रशासनिक अधिकारी पद पर हुआ है। छोटा भाई शिवम यूपी पुलिस में कांस्टेबल हैं।


एक अन्य भाई देवेंद्र प्रकाश सिलाई के साथ घर की खेती में हाथ बंटाता है। उत्तम प्रकाश ने इंटर तिंदवारी के एसएन इंटर कालेज और स्नातक बांदा पंडित जवाहर लाल नेहरू कालेज से किया। मंगलवार को उत्तम का घर मंगलमय हो गया। नवरात्र का पहला दिन मिली खुशी से न सिर्फ घर, बल्कि गांव में भी जश्न जैसा माहौल रहा। मां रामदेवी ने अपने हाथों से बेटे को मिठाई खिलाकर शाबासी दी। बहन ज्योति, अनुराधा ने भी खुशी जताई।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश को आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का ‘आशीर्वाद’ : बांदा की ‘राजनीति’ में ‘नई चर्चा’

City News Uttar Pradesh

Banda : मुख्य मंत्री योगी नें कहा हम “छलिया ” नहीं!बुन्देलखंड बनेगा स्वर्ग, धरती उगलेगी सोना ! ….

केन रेलवे पुल हो न जाये हादसे का शिकार: 158 साल हो चुका उम्र दराज

किसान नेता बबलू सिंह बोले: योगी सरकार का बजट ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी को आयुष्मान भव का मिला आशीर्वाद : सुनील पटेल भी रहे साथ

City News Uttar Pradesh

दुस्साहस : घर में युवक की गला रेतकर हत्या, प्रेम प्रसंग में वारदात का संदेह, रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़