City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मुख्य मंत्री योगी नें कहा हम “छलिया ” नहीं!बुन्देलखंड बनेगा स्वर्ग, धरती उगलेगी सोना ! ….

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ नें कहा कि पिछली सरकारों नें बुन्देलखंड को छला हैं, यहां के विकास पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन भाजपा सरकार बुन्देलखंड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यहां धरती का स्वर्ग बनाया जायेगा।यहां की धरती सोना उगलेगी। युवाओ को रोजगार देनें के लिये यहां डिफेंस कारीडोर के अलावा अन्य भी साधन उपलब्ध कराये जाएगें। खेतों कि सिंचाई, पेयजल समस्या का प्रमुखता से निदान होगा।अन्ना प्रथा दूर होगी। हर न्याय पंचायत स्तर पर गोशाला बनेगी। गौ पालन पर प्रति गाय नौ सौ रुपया प्रति माह सरकार देगी। किसानों की आय बढ़ाई जायेगी।


राजकीय इंटर कालेज के मैदान से सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा किअसीम संभावनाएं होते हुये भी बुन्देलखंड बदहाल है। आजादी के बाद सरकारों नें इस क्षेत्र की ओर ध्यान नहीं दिया। पूर्ववर्ती सरकारों नें यहां की संपदा का दोहन किया और अपने परिवार के लिये काम किया,लेकिन अब यहां विकास के लिये काम हो रहा है। झांसी और चित्रकूट में डिफेंस कारीडोर बनाया जा रहा है,यहां बनने बाले विमान और हथियार दुश्मन की धरती पर गोले दागेगे। और यहां के नौजवान दुश्मनों के दांत खट्टे करेगें।बुन्देलखंड एक्सप्रेस वे को विकास की महत्पूर्ण कड़ी बताया।

यह भी कहा कि आने बाले दिनों में बुन्देलखंड ऊर्जा का बड़ा केंद्र होगा। यहां कि बिजली अन्य प्रदेशों को भी जायेगी। बुन्देलखंड एक्सप्रेसवे जहां से गुजरेगा वहां के औधोगिक विकास के लिये क्लस्टर स्थापित किये जाएगें। केंद्र और प्रदेश सरकार बुन्देलखंड के हितों के लिये प्रतिबद्ध है। दोनों सरकार किसानों के हितों के लिये काम कर रही हैं।किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलता रहेगा। मंडियां बंद नहीं होगी बल्कि नई मंडियों के निर्माण का कार्य भी तेजी से चलेगा।बुन्देलखंड को कुपोषण मुक्त करनें की भी बात कही। राम मंदिर निर्माण का जिक्र कर जनता की धार्मिक भावनाओं को भी उकेरा।चित्रकूट मंडल जो भगवान राम की तपोभूमि रही उस समय के संतो-मुनियों का जिक्र कर माहौल को श्रीराम मय बनाने की भी कोशिश की।


सभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सांसद आरके पटेल, सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महें द्र वर्मा, वरिश्ठ नेता अशोक तिरपाठीजीतू महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुफ्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह आदि नें भी विचार रखे।


इसके साथ ही मुख्य मंत्री नेंजीआईसी मैदान में पंडाल तले मंडल की 229 परियोजनाओ के शिलापटो से परदा हटाया। इनमें 168 योजनाओ के लोकार्पण और 61परियोजनाओ के शिलान्यास शामिल रहें।इनमें बांदा की 17परियोजनाओ का लोकार्पण हुआ।इसकी लागत एक अरब 34 करोड़ 23लाख 31हजाररुपया और 27 परियोजनाओ का शिलान्यास हुआ। इसकी लागत एक अरब 21 करोड़ 73 लाख 80हजार रुपया है। मुख्य मंत्री विकास खण्ड कमासिन में खटान ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना का भी निरीक्षण किया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की भावनात्मक अपील : जनता में बेटा -भाई बन हो रहे मुरीद

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा में हुई सर्वदलीय बैठक के बाद विपक्ष का ऐलान, मंहगाई और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरेंगे

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख्तार के हितैषियों को अपर एसपी नें चढ़ाया राडार पर : मची दहशत !

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव : दस जिले की 57 सीट पर छठे चरण का मतदान हुआ समाप्त, शाम पांच बजे तक 53.31 फीसदी हुई वोटिंग, पढ़िए- कहां कितने लोगों ने डाला वोट

City News Uttar Pradesh

Banda : बालू खदान में फायरिंग, गोलीबारी से दहशत व्याप्त, मुकदमा दर्ज …

एमएलसी जितेंद्र सेंगर द्वारा गूंजा चित्रकूट मंडल का मुद्दा: ‘विकास’ का खींचा ‘खाका’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़