26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : किशोरी से साथ युवक ने किया दुष्‍कर्म, कार्रवाई की जगह पुलिस मांगती रही उम्र का सार्टिफिकेट …

 

रायबरेली : जिले के एक गांव में घर से खेत जा रही किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। मामले में तुरंत रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई करने के बजाय पुलिस परिवारीजनों से उसकी आयु का प्रमाण पत्र मांगती रही। सार्टिफिकेट मिलने के बाद पुलिस ने पॉक्‍सो व एससी/एसटी एक्ट पर मामला दर्ज किया। वहीं आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


एक गांव निवासी किशोरी सोमवार की शाम करीब पांच बजे खेत जा रही थी। रास्ते में गांव के किशन मौर्य ने उसे पकड़ लिया और जबरन अपने खेत की ओर खींच ले गया। जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता जब घर लौटी तो परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। स्वजन रात में ही उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायती पत्र दिया। पुलिस पहले कार्रवाई करने के बजाय पीड़िता के उम्र का सर्टिफिकेट मांगती रही। उसके परिवारीजनों ने बताया कि उसने वर्ष 2018-19 में परिषदीय विद्यालय से पांचवीं कक्षा पास की थी। उसकी उम्र से संबंधित कोई कागजात उपलब्ध नहीं है। इसको लेकर रात भर पुलिस की पंचायत चली।

– बीएसए ने निकलवाया गया सार्टिफिकेट
एसओ धीरेंद्र यादव ने सुबह इस बाबत बीएसए कार्यालय से संपर्क किया। काफी मशक्कत के बाद पीड़िता की उम्र 13 वर्ष होने की बात पता चला। इसी आधार पर दुष्कर्म, एससी/एसटी एक्ट के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की आयु को लेकर सही जानकारी नहीं मिल सकी थी, जिसकी पुष्टि विभाग से करनी पड़़ी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सड़क पर बैठे अन्ना जानवरों से प्रधानाध्यापक की बाइक टकराई, मौत

विधायक प्रकाश बोले बांदा -चित्रकूट लोकसभा में होगी ऐतिहासिक जीत

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस नें ‘जल संस्थान’ की डीएम से खोली ‘पोल’: दूषित ‘जलापूर्ति’ पर चिंता, आंदोलन की चेतावनी

City News Uttar Pradesh

कृषि विवि बना न्याय की कब्रगाह: राजभवन के आदेश की उड़ी धज्जियां, शोषण के आरोपी को इनाम !

विधायक ब्रजभूषण राजपूत ‘गरजे’: अभी तलवार नहीं उठाई, तीखे ‘तेवरों’ से भाजपा में खलबली

जघन्य अपराध पर कोर्ट का ‘कड़ा फैसला’: दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की ‘कठोर कारावास’ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़