लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग ने यूपी टीईटी परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी को किया जाएगा जबकि 25 फरवरी को परिणाम घोषित किया जाएगा।टीईटी की प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे तक जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से 5:00 बजे तक होगी।
बता दें कि पहले भी 23 जनवरी को ही परीक्षा के आयोजन की संभावना जताई गई थी जिसके लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने सरकार के पास प्रस्ताव भेजा था। इससे पहले 28 नवंबर 2021 को यूपी टीईटी की परीक्षा वाले दिन ही पेपर लीक होने के कारण राज्य सरकार ने इस परीक्षा को निरस्त कर दिया था।

राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस पेपर लीक के मामले पर कड़ी कार्रवाई का आदेश देते हुए एक महीने के भीतर दोबारा परीक्षा आयोजित कराने का आश्वासन दिया था। हालांकि, इसके बाद भी परीक्षा में एक महीने से अधिक समय लग गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने इस प्रकरण में रासुका और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पेपर लीक की जांच एसटीएफ कर रही थी। मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। एसटीएफ ने आरोपी डॉ. संतोष चौरसिया को आलमबाग से गिरफ्तार किया था।डॉ. संतोष व्यापम घोटाले का भी आरोपी है। संतोष ने कुबूल किया कि उसने 20 लाख रुपये में पेपर लीक कराने का सौदा किया था। एटीएफ ने उससे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया था।

– 20 लाख उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा, हर साल होता है आयोजन
यूपी टीईटी की परीक्षा में लगभग 20 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। छात्रों की इस बड़ी संख्या के लिए राज्य भर में सरकार द्वारा 2,736 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया था। हालांकि, परीक्षा के दिन ही पेपर लीक हो जाने के कारण इसे निरस्त कर दिया गया था। यूपीटीईटी परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से यूपी सरकार के स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) कक्षाओं को पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षकों का चयन किया जाता है।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
