City News Uttar Pradesh
हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रमोद श्रीवास्तव द्वारा मान्यता पूर्ण होने पर मन्दिर में पूजा, चढ़ाया प्रसाद
उत्तर प्रदेश

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रमोद श्रीवास्तव द्वारा मान्यता पूर्ण होने पर मन्दिर में पूजा, चढ़ाया प्रसाद

होली पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || अशोक त्रिपाठी जीतू ( वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ, बांदा ) विज्ञापन

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। लखनऊ हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव सोमवार की शाम अपने गृह नगर बांदा में सोमवार शाम मोहल्ला कटरा स्थित श्री राम दरबार मन्दिर पहुंचे और बिना किसी सरकारी वाहन या बीआईपी प्रोटोकॉल के परिवार सहित भगवान श्री राम व श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मन्दिर में प्रसाद भी चढ़ाया।

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रमोद श्रीवास्तव द्वारा मान्यता पूर्ण होने पर मन्दिर में पूजा, चढ़ाया प्रसाद

न्यायमूर्ति श्रीवास्तव अर्तरा बांदा के मूल निवासी हैं। वे निजी कार्यक्रम के तहत अपने पैतृक घर आए हुए थे। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि घर में उनकी उन्नति और दीर्घायु के लिए मन्दिर में प्रसाद चढ़ाने की परंपरा है, जिसे न्यायमूर्ति जी ने आज धार्मिक आस्था के साथ निभाया।

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रमोद श्रीवास्तव द्वारा मान्यता पूर्ण होने पर मन्दिर में पूजा, चढ़ाया प्रसाद

न्यायमूर्ति प्रमोद श्रीवास्तव ने किसी औपचारिकता या सुरक्षा व्यवस्था के बिना विधि-विधान से श्री राम दरबार मन्दिर में पूजा की। पूजा का आयोजन मन्दिर के पुजारी सुशील पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस दौरान न्यायमूर्ति जी के साथ उनकी धर्मपत्नी, फूफेरे भाई राजेश कुमार श्रीवास्तव, ब्रजेश श्रीवास्तव,भाभी श्रीमती निशा श्रीवास्तव आदि परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

अशोक जीतू का 'यूजीसी' के खिलाफ विद्रोह:पीएम से 'कानून मंत्री' को 'हटाने' की मांग

मन्दिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी (जीतू एडवोकेट) ने बताया कि न्यायमूर्ति श्रीवास्तव का परिवार लंबे समय से इस मन्दिर के प्रति आस्था रखता आया है। उनके आगमन पर मन्दिर की ओर से सुरेन्द्र निगम,भगवान दीन वर्मा, उदयवीर सिंह, जयपाल सिंह और उनके स्नेही मित्र अवधनारायण तिवारी सहित कई समाजसेवी और स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया।अशोक त्रिपाठी ने कहा, “न्यायमूर्ति श्रीवास्तव अपने ऊंचे पद पर होने के बावजूद सादगी और लोगों के बीच रहने के लिए जाने जाते हैं। उनका आज मन्दिर आना और प्रसाद चढ़ाना धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव का भी संदेश देता है।” पूजा के बाद न्यायमूर्ति श्रीवास्तव लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सदर विधायक प्रकाश द्वारा दीपावली पर्व की परीवा पर मचाई धूम …

City News Uttar Pradesh

Banda : डाकिया डाक नहीं बांटता जलाता हैं, रिपोर्ट दर्ज पर विभाग बचाने में जुटा !

बांदा : भाजयुमो ने शुरू किया चियर फोर इंडिया ओलंपियन अभियान …

City News Uttar Pradesh

खनन से ‘धन कुबेर’ बने कारोबारी: कैग की रिपोर्ट में काला खेल उजागर !

विधायक प्रकाश नें महोत्सव की मचाई धूम: माटी एवं स्वच्छता अभियान झांकी नें मन मोहा

डाकघर भर्ती में फर्जीवाड़ा प्रकरण: अफसरों पर भी कार्रवाई की मांग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़