29.3 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में मां विंध्यवासिनी के साक्षात दर्शन ! चमत्कार देखने उमड़ा जनसैलाब !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में मां विंध्यवासिनी के साक्षात दर्शन ! चमत्कार देखने उमड़ा जनसैलाब !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। इस समय पूरा देश “बांदा के खत्री पहाड़” की ओर देख रहा है। यहां मां विंध्यवासिनी के साक्षात दर्शन हो रहे हैं। इस “अद्भुत और अलौकिक चमत्कार” को देखने के लिए “यूपी-एमपी” ही नहीं, देश के “कोने-कोने” से भक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा है। जो भी यहां आ रहा है, वह यही कह रहा है कि उसे “मां के साक्षात दर्शन” हुए हैं।बुंदेलखंड के खत्री पहाड़ पर नवरात्र का चमत्कार: मां विंध्यवासिनी के श्राप से कोढ़ी बना पहाड़बांदा में स्थित “स्योढ़ा गांव के खत्री पहाड़” पर यह “चमत्कार नवरात्र की अष्टमी” पर हर साल होता है, लेकिन इस बार “भीड़ ने सारे रिकॉर्ड तोड़” दिए हैं। मान्यता है कि “नवरात्र की अष्टमी को मां विंध्यवासिनी खुद मिर्जापुर का अपना धाम छोड़कर इस कोढ़ी पहाड़ का उद्धार” करने यहां “विराजमान” होती हैं।बांदा में अद्भुत : श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं मां विंध्यवासिनीपुजारी और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि “अष्टमी” की सुबह से ही “मंदिर में विराजमान मां की प्रतिमा में एक दिव्य और अलौकिक चमक दिखाई” देती है,जो इस बात का “साक्षात प्रमाण” है कि “मां यहां स्वयं मौजूद” हैं। यही “चमक भक्तों को साक्षात दर्शन का अनुभव” करा रही है।  सफेद चट्टानों वाले इस “चमत्कारी पहाड़ की कहानी भी अद्भुत” है।बांदा में अद्भुत : श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं मां विंध्यवासिनीकहा जाता है कि जब “मां ने यहां आना चाहा तो पहाड़ ने उनका भार सहन करने से मना” कर दिया। “क्रोधित मां ने उसे कोढ़ी होने का श्राप” दिया, जिससे “पूरा पहाड़ सफेद” हो गया। बाद में “पहाड़ की प्रार्थना पर मां ने अष्टमी को यहां आने का वचन” दिया था। तभी से “यह स्थान देश में आकर्षण का केंद्र” बना हुआ है। प्रशासन के मुताबिक लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हर “भक्त की मुराद” पूरी हो रही है। बांदा का यह खत्री पहाड़ आज “आस्था, चमत्कार और साक्षात दर्शन” का “सबसे बड़ा केंद्र” बन गया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निकाय चुनाव में सपा को फिर झटका: पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, अध्यक्ष पर निशाना

कालिंजर किला अरबों वर्ष पुराने रहस्य का बना साक्षी : राष्ट्रीय ‘भू-विरासत’ स्थल का मिला दर्जा

City News Uttar Pradesh

जनसेवा की मिसाल बने मंत्री रामकेश निषाद: विकास, सेवा और समर्पण की बनी पहचान

बांदा की नरैनी विधान सभा सीट : “साक्षी” भाजपा के लिये क्या बनेगे मुसीबत ! …

Banda : पंचायत चुनाव, डीएम आनन्द सिंह रेड एलर्ट, पढ़ाया पाठ ….

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित का ‘अग्र चेती’ नीति पर अमल: मानसून से पहले युद्धस्तर पर सफाई अभियान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़