31.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा हमला: राहुल गांधी की यात्रा को बताया ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा हमला: राहुल गांधी की यात्रा को बताया ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’

  • ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार (18 सितंबर) को बिहार के रोहतास में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। मंच से शाह ने राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को आड़े हाथों लेते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे “घुसपैठिया बचाओ यात्रा” करार दिया। गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बार-बार झूठे और फर्जी नेरेटिव गढ़कर जनता को गुमराह करती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की यात्रा का विषय गरीबों की शिक्षा, नौजवानों के रोजगार, किसानों की आय या बिजली-पानी जैसी बुनियादी समस्याएँ नहीं थीं, बल्कि बांग्लादेश से आए अवैध घुसपैठियों को बचाना था।

गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा हमला: राहुल गांधी की यात्रा को बताया ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’

– अमित शाह ने सवालों की झड़ी लगाते हुए कहा

क्या घुसपैठियों को वोट का अधिकार देना चाहिए? क्या उन्हें मुफ्त राशन, नौकरी, घर और पाँच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलना चाहिए? क्या ये देश के असली नागरिकों के साथ अन्याय नहीं है? शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस हमेशा विकास की अनदेखी कर सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गाँव-गाँव, घर-घर जाकर लोगों को बताएं कि विपक्ष सत्ता में आया तो बिहार का हर जिला घुसपैठियों से भर जाएगा। गृह मंत्री ने कार्यकर्ताओं को चेताया कि जनता को जागरूक करना ही असली संघर्ष है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस “घुसपैठियों की तिजोरी” भरने का काम करती है। शाह का यह बयान चुनावी माहौल में कांग्रेस पर सबसे बड़ा राजनीतिक हमला माना जा रहा है। अब देखना होगा कि राहुल गांधी और कांग्रेस इस तीखे वार का क्या जवाब देते हैं।

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी पर भारी मड़ौली खुर्द अवैध बालू खनन माफिया विवेक एवं संतोष ?प्रशासन खामोश ?

City News Uttar Pradesh

बांदा में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड: पारा हुआ 46 के पार, जनजीवन बेहाल

खाकी फिर हुई दागदार : महिला सिपाही के साथ कांस्टेबल ने किया रेप, फिर जान से मारने की दी धमकी

Banda : पंचायत चुनाव में 7402 पदों के लिए 12.22 लाख मतदाता करेंगे मतदान …

छात्रा पर धड़का गुरुजी का दिल: मोबाइल पर भेजे लगा अश्लील संदेश, मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

हादसा : बांदा में सिलिंडर फटने से लगी आग, टेंट व्यवसायी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत और धमाके से घर हुआ धराशायी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़