
- विनोद मिश्रा
बांदा। जहां एक ओर सरकारी योजनाएं कागजों में सिमटी होती हैं, वहीं बांदा के नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने अपने विचार, विवेक और व्यवहार से एक नई पहल की शुरुआत की है,जो नगरवासियों के बीच प्रशंसा और प्रेरणा का विषय बन गई है। पेड़ों की सुरक्षा के लिए उन्होंने जो तरीका चुना, वह न केवल अभिनव है, बल्कि सुनियोजित पर्यावरण संरक्षण का आदर्श उदाहरण भी बना है।

अंकित गुप्ता ने अपने प्रयास में यह सिद्ध किया कि प्राकृतिक संसाधनों का पुनः उपयोग अगर सही दिशा में हो,तो वह सामाजिक और पर्यावरणीय दोनों रूपों में क्रांति ला सकता है। उन्होंने नगर के केवटरा मुक्तिधाम (श्मशान घाट) से दाह संस्कार में प्रयुक्त हो चुके बांसों को बेकार समझने के बजाय एक अमूल्य संसाधन के रूप में देखा।

उन्होंने सफाई कर्मचारियों की मदद से इन बांसों को एकत्र कराया, फिर उन्हें साफ करवाकर दोबारा उपयोग में लाया लेकिन इस बार जीवन को बचाने के लिए। बांसों को इस्तेमाल करते हुए सफाई कर्मचारियों ने नगर के स्वराज कॉलोनी में सड़क किनारे लगे पौधों के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया।

यह घेरा न केवल जानवरों और राहगीरों से पौधों को बचाएगा, बल्कि नगर की हरियाली को बढ़ाने और संजोने की दिशा में एक प्रभावशाली कदम है। इस कार्य की स्वयं नगर पालिका प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। नगरवासियों ने इस पहल को “हरियाली की सुरक्षा के लिए जनभागीदारी का बेहतरीन उदाहरण” बताया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
