30.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी चुनाव 2022 : चित्रकूट में संजय सिंह ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले- भाजपा को बुंदेलखंड नहीं सिर्फ कैराना का दिखता है पलायन
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव 2022 : चित्रकूट में संजय सिंह ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले- भाजपा को बुंदेलखंड नहीं सिर्फ कैराना का दिखता है पलायन

चित्रकूट। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि भाजपा के पास रोजगार का कोई विजन नहीं है। बुंदेलखंड में रोजगार न होने से युवा पलायन को मजबूर हैं लेकिन भाजपा को सिर्फ कैराना का पलायन दिखता है।

यूपी चुनाव 2022 : चित्रकूट में संजय सिंह ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले- भाजपा को बुंदेलखंड नहीं सिर्फ कैराना का दिखता है पलायन
UP elections 2022: Sanjay Singh took a jibe at BJP in Chitrakoot, said – BJP sees migration of Kairana not only Bundelkhand

पहले ये पकौड़े से रोजगार देने की बात करते थे और अब गोबर की बात कहकर बहका रहे हैैं। बुंदेलखंड में अन्ना मवेशी बड़ी समस्या बने हैं। वह चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी संतोषीलाल शुक्ल और मानिकपुर प्रत्याशी अविनाशचंद्र त्रिपाठी के समर्थन में मऊ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रोड शो किया।

यूपी चुनाव 2022 : चित्रकूट में संजय सिंह ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले- भाजपा को बुंदेलखंड नहीं सिर्फ कैराना का दिखता है पलायन
UP elections 2022: Sanjay Singh took a jibe at BJP in Chitrakoot, said – BJP sees migration of Kairana not only Bundelkhand

उन्होंने कहा कि भाजपा भड़काऊ भाषण देकर हिंदू-मुस्लिमों के बीच में खाई पैदा कर रही है। प्रदेश में स्कूलों की हालत बहुत खराब है। बच्चों को भोजन, जूते, ड्रेस व अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। दिल्ली में आप की एकमात्र ऐसी सरकार है। जिसने बढ़ी हुई फीस अभिभावकों को वापस दिलाई। यूपी में कोरोना काल में भी अभिभावकों से फीस वसूली गई और पढ़ाई नहीं हुई। आम आदमी के बैंक में जमा साढ़े 10 लाख करोड़ केंद्र और यूपी की सरकार की सहमति से सरकार के कुछ चंद मित्रों को कर्ज के रूप में दे दिए गए। उन्होंने कहा कि जातिवाद का विरोध आम आदमी पार्टी लगातार कर रही है जबकि भाजपा इसको और बढ़ावा दे रही है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड प्राधिकरण के लिए जमीन खरीदने को बनी कमेटी, होगा समझौता

City News Uttar Pradesh

Russia Ukraine War : बांदा, महोबा, इटावा और हमीरपुर समेत आसपास जिलों के कई छात्र फंसे, फोन पर परिवार को बता रहे वहा के हालात

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा विकास कार्यों का औचक निरीक्षण: परखी गुणवत्ता, दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा में आबकारी विभाग की ‘दबिश’ : शराब दुकानों के निरीक्षण से ‘हड़कंप’

City News Uttar Pradesh

बांदा में यमुना नदी में नहाते समय जीजा की डूबकर मौत, गोताखोरों ने दो सालों की बचाई जान

मेरी उम्र के ढलान का 65वां पड़ाव शुरू : सबको नमन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़