City News Uttar Pradesh
खौफनाक हादसा: पॉलिथीन में भरकर ले जाने पड़े पुष्पा की लाश के टुकड़े, डंपर वाले ने साढ़े तीन किलोमीटर घसीटा था शव
उत्तर प्रदेश

बांदा में खौफनाक हादसा: महिला को साढ़े तीन किमी घसीट ले गया, स्कूटी समेत जिंदा जली

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दिल्ली के कंझावला में हुई दर्दनाक घटना के बाद बुधवार को यहां जिले में बहुत बड़ी दर्दनाक घटना हुई। जिले में गिट्टी भरे डंपर ने स्कूटी सवार कृषि विश्वविद्यालय की कनिष्ठ महिला लिपिक को कुचल दिया। डंपर में फंसी स्कूटी के घिसटने से आग लग गई। इससे महिला का शव, स्कूटी और डंपर जल गए। घटना बुधवार की शाम करीब पौने सात बजे शहर मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर मवई बुजुर्ग बाईपास के पास हुई।

दिल्ली के बाद बांदा में खौफनाक हादसा: साढ़े तीन किमी घसीटता ले गया डंपर, बांदा कृषि विवि की महिला बाबू स्कूटी समेत जिंदा जली महिला
Horrific accident in Banda: Woman was dragged three and a half km, burnt alive along with scooty

कृषि विश्वविद्यालय की कनिष्ठ बाबू पुष्पा सिंह (32) पत्नी स्व. रंजीत कुमार स्कूटी से सब्जी खरीदकर मवई बुजुर्ग चौराहा जा रही थीं। विश्वविद्यालय गेट के पास पीछे से आए डंपर ने कुचल दिया। स्कूटी डंपर के नीचे फंस गई। चालक लगभग साढ़े तीन किलोमीटर घसीट ले गया।

दिल्ली के बाद बांदा में खौफनाक हादसा: साढ़े तीन किमी घसीटता ले गया डंपर, बांदा कृषि विवि की महिला बाबू स्कूटी समेत जिंदा जली महिला
Horrific accident in Banda: Woman was dragged three and a half km, burnt alive along with scooty

इसी बीच डंपर के अगले हिस्से में आग लग गई। इस पर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। शव और स्कूटी पूरी तरह जल गए। डंपर का अगला हिस्सा भी जल गया। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कुछ ही देर में एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी, कोतवाली इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला समेत आसपास थानों की फोर्स पहुंच गई।

दिल्ली के बाद बांदा में खौफनाक हादसा: साढ़े तीन किमी घसीटता ले गया डंपर, बांदा कृषि विवि की महिला बाबू स्कूटी समेत जिंदा जली महिला
Horrific accident in Banda: Woman was dragged three and a half km, burnt alive along with scooty

कृषि विश्वविद्यालय के प्रवक्ताओं की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रोफेसरों ने बताया कि वर्ष 2020 में सहायक लेखाकार पद पर तैनात रहे रंजीत कुमार की मृत्यु हो गई थी। उन्हीं के स्थान पर पुष्पा की नियुक्ति हुई थी। वह मूलरूप से गोमती नगर (लखनऊ) की थीं। दो बच्चे हैं। उधर, घटना को लेकर छात्रों और ग्रामीणों में काफी गुस्सा था। छात्रों का कहना है कि भारी वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं। स्पीड ब्रेकर के साथ सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गौशाला कर्मी की पंचायत भवन में मिली लाश : फैली सनसनी, पुलिस हिरासत में दो सहकर्मी

City News Uttar Pradesh

बिजली आपूर्ति पूरी तरह धड़ाम : चारों ओर गूंज रहा हाय राम-हाय राम

City News Uttar Pradesh

राजनीति : यूपी में भी होगा महाराष्ट्र जैसा बड़ा सियासी खेल, ओपी राजभर का दावा- सपा में होगी बड़ी टूट

पुलिस का एक्शन जारी: माफिया मुख्तार अंसारी का एक और करीबी गिरफ्तार, पिस्टल के बल पर मांगी थी रंगदारी

City News Uttar Pradesh

बाखबर होशियार : शहरी उपभोक्ता अपनी कुर्की कराने को अब जल्दी से हो जायें तैयार

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत, दो घायल

ब्रेकिंग न्यूज़