29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
कौशल विकास योजनाओं से संवर रहा युवाओं का भविष्य : वेदानंद ओझा
उत्तर प्रदेश

कौशल विकास योजनाओं से संवर रहा युवाओं का भविष्य : वेदानंद ओझा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर वेदा नंद ओझा नें कहा है कि भाजपा सरकार प्रदेश व देश में चौमुखी विकास कर रही है। विकास की योजनाएं अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान ला रही है। शिक्षा स्वास्थ्य व रोजगार में बदलाव के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय फलक पर भारत की धमक पूरी दुनिया महसूस कर रही है। देश सांस्कृतिक जागरण की ओर उन्मुख है।

कौशल विकास योजनाओं से संवर रहा युवाओं का भविष्य : वेदानंद ओझा
The future of youth is improving with skill development schemes: Vedanand Ojha

ज्वाइंट कमिश्नर व भाजपा नेता वेदआनंद ओझा ने यहां से लखनऊ जातें हुये एक भेंट में कहीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र अपने प्राचीन मूल्यों को आत्मसात कर फिर से दुनिया के सामने विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति के माध्यम से देश की परंपरा व विरासत पर गौरव बोध कराने का अतुलनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार भारतीय परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखकर शिक्षा नीति बनाई गई है। इसके माध्यम से देश के नागरिकों में आत्मसम्मान हुआ। अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान की भावना पैदा होगी।


वेदानंद ने युवाओं के लिए रोजगार परक शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि युवा ही देश के भविष्य हैं। भाजपा सरकार युवाओं में स्किल बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना देश में बेरोजगारी दूर करने का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।उन्होनें कहा कि स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, मुद्रा बैंक योजना, और मेक इन इंडिया के जरिए देश के युवाओं का भविष्य संवर रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सवालों के घेरे में पूरा तंत्र: दुष्कर्म पीड़िता के ‘परिजनों’ पर मुकदमा दर्ज, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

City News Uttar Pradesh

सपा बांदा सदर से प्रदीप जड़िया का नाम क्या करेगी फाइनल ? जडिया की जड़ चयन समिति में हुई मजबूत !

City News Uttar Pradesh

बांदा : 640 बोरी सीमेंट समेत ट्रक चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार …

शहरी पीएम आवास योजना के पात्र आवेदकों को शीघ्र मिलेंगे आवास

चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मूसलाधार बारिश से मंदाकिनी बेकाबू, यातायात ठप, प्रशासन हाई अलर्ट

City News Uttar Pradesh

मोहबत में धोखा : “दिल के अरमां आसुओं में बह गये “! …

ब्रेकिंग न्यूज़