City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

मोहबत में धोखा : “दिल के अरमां आसुओं में बह गये “! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गजब की बेवफाई ! “मोहब्बत में धोखा से दिल के अरमां आसुओं में बह गये ” । शादी का झांसा देकर 20 वर्षीय युवती से दो साल तक युवक ने दुष्कर्म किया। दहेज की मांग पर शादी टूट जाने के बाद पिता ने पुलिस में आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने तहरीर में बताया कि उसकी बेटी की शादी 2019 में तय हुई थी। इसी पहली जुलाई को शादी होना थी। युवक का घर में आना-जाना था, लेकिन ऐन वक्त पर दहेज की मांग लेकर ससुरालियों ने शादी से इनकार कर दिया, जबकि युवक उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।


युवक द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद पुत्री ने दुष्कर्म की बात का खुलासा किया। आरोपी के घरवालों से जब इसका विरोध किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और अपमानित किया। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। दरोगा सुनील कुमार सिंह को जांच सौंपी गई है। पुलिस ने युवती का डाक्टरी परीक्षण कराया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का रक्षा बंधन समारोह : राष्ट्र भक्ति की भावना से हुआ ओतप्रोत

City News Uttar Pradesh

डग्गामार वाहनों में जानलेवा सफर: पुलिस आखिर क्यों है बेखबर

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव : मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न व हत्या का लगाया आरोप

अपर एसपी मिश्रा सहित दो पुलिस क्षेत्राधिकारी स्थानांतरित

City News Uttar Pradesh

पीडब्लूडी की कार्ययोजना: हर विधायक की सिफारिश पर बनेंगी 20-25 करोड़ की सड़कें

City News Uttar Pradesh

लेडी गैंग का ‘आतंक खत्म’: लाखों की टप्पेबाजी का ‘काला खेल’ बेनकाब, 6 अपराधी गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़