City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा जिले में भीषण सड़क हादसा ,छह की मौत।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा।बांदा से चिल्ला रोड पर रोडवेज बस और टेंपो की भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो सवार छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों को भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
डीएम आनंद कुमार सिंह ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस कानपुर से बांदा की ओर आ रही थी। आईजी के सत्यनारायण, एसपी डॉ. एसएस मीना, सीएमओ और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों में आशा बहू सुमित्रा को कानपुर रेफर किया गया है। मृतकों में महेश तिवारी (32), रामाधीन वर्मा (40), लाल बहादुर सिंह (35), राज गोपाल वर्मा (40), लूशन प्रजापति (40), बिंदू (25) शामिल हैं। ये सभी देहात कोतवाली क्षेत्र के पपरेंदा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )

(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा को मिली जीत से यूपी में लोक सभा चुनाव में मिलेगी मजबूती

City News Uttar Pradesh

बांदा : दिनदहाड़े बाइक सवार किसान को डंडों से पीटकर लूटा, जमीन के विवाद हमले की बात आई सामने …

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में चूक का मामला : डीजी जेल नें दिये जांच के आदेश !

डीएम के आदेश ‘हवा-हवाई’: गांवों में बीमारी का आतंक, अफसरों ने उड़ाई ‘भ्रष्टाचार की पतंग’ !

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र प्रताप से विशेष भेंट : बोले शिकायतों के निस्तारण में फर्जी रिपोर्ट पर कड़ी कार्यवाई

मासूम की चीखें और सिस्टम की ‘चुप्पी’ : सरकारी ऐलान फेल, 5 माह बाद भी 10 लाख ‘नदारद’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़