24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मासूम की चीखें और सिस्टम की 'चुप्पी' : सरकारी ऐलान फेल, 5 माह बाद भी 10 लाख 'नदारद'
उत्तर प्रदेश

मासूम की चीखें और सिस्टम की ‘चुप्पी’ : सरकारी ऐलान फेल, 5 माह बाद भी 10 लाख ‘नदारद’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। यह खबर नहीं, यह सिस्टम के चेहरे पर पड़ा वह तमाचा है, जो बार-बार पूछता है क्या हमारी व्यवस्था सच में मासूमों के लिए संवेदनशील है ? छह साल की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुई हैवानियत के पांच महीने बाद भी न्याय और सरकारी सहायता दोनों अधर में हैं। एक तरफ बच्ची अस्पताल के बिस्तर पर दर्द से कराह रही है, दूसरी तरफ सरकारी फाइलें आज भी मेजों पर धूल खा रही हैं।

मासूम की चीखें और सिस्टम की 'चुप्पी' : सरकारी ऐलान फेल, 5 माह बाद भी 10 लाख 'नदारद'

25 जुलाई 2025 को कालिंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत तहसील नरैनी में घटी इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जनपद को सन्न कर दिया था। जब माता-पिता रोज़ी-रोटी के लिए खेतों में पसीना बहा रहे थे, तभी पड़ोस में रहने वाले नें मासूम बच्ची को जंगल की ओर ले गया। दरिंदे ने न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि मासूम की जीभ काट दी व शरीर पर कई जगह गहरे घाव किए। फरार हो गया।

मासूम की चीखें और सिस्टम की 'चुप्पी' : सरकारी ऐलान फेल, 5 माह बाद भी 10 लाख 'नदारद'

पीड़ित मासूम का पहले जिला अस्पताल,फिर कानपुर हैलेट में इलाज हो रहा है। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार अगले महीने एक और बड़ा ऑपरेशन होना तय है। इलाज लंबा है,दर्द असहनीय है और खर्च आसमान छू रहा है। पीड़िता का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। हर दिन एक ही सवाल इलाज कैसे होगा ? पैसा कहां से आएगा ? घटना के बाद प्रदेश सरकार ने 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। लेकिन पांच महीने बीत चुके हैं। एक रुपया भी पीड़िता के खाते में नहीं पहुंचा।

मासूम की चीखें और सिस्टम की 'चुप्पी' : सरकारी ऐलान फेल, 5 माह बाद भी 10 लाख 'नदारद'

मामले को लेकर भागीरथी पार्टी (पी) ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है। पार्टी की दो टूक मांग है 10 लाख रुपये की सहायता राशि तुरंत पीड़िता को दी जाए, आरोपी को फांसी की सजा देकर समाज में कड़ा संदेश दिया जाए।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी: बोले- कांग्रेस और सपा ने सनतान धर्म की ली है सुपारी

City News Uttar Pradesh

मानवता शर्मसार: महोबा में चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में बांधकर मृत गोवंश को घसीटा, वीडिया सोशल मीडिया में हुआ वायरल

City News Uttar Pradesh

जिले में उल्लास के साथ हुआ होलिका दहन : तीन दिन चलेगा रंग

भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर के बाद लगी आग; चार लोग जिंदा जले, चार घायल

Banda : दस्यु गौरी का आतंक : गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच जंगल में आईजी खुद आटोमेटिक राइफल लेकर कर रहे कांबिंग।

City News Uttar Pradesh

यूपी : अफसर सीयूजी नंबर पर आई कॉल रिसीव न हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई, फरियादी की त्वरित सुनवाई हो तय

ब्रेकिंग न्यूज़