City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश बोले: हर घर नल योजना नें लाखों लोगों की बदल दी है जिंदगी
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश बोले: हर घर नल योजना नें लाखों लोगों की बदल दी है जिंदगी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा की हर घर नल योजना ने लाखों लोगों की जिंदगी बदली है। यह बातें उन्होंने विशेष भेंट में कहीं। जल शक्ति राज्य मंत्री निषाद नें बताया की बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के साथ ही प्रदेश के 66 जिलों में गांव-गांव तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना पर युद्धस्तर से काम चल रहा है। प्रदेश भर में नई योजनाओं से कुल दस लाख से अधिक घरों में पानी के कनेक्शन देकर शुद्ध जलापूर्ति शुरू करा दी गई है।

मंत्री रामकेश बोले: हर घर नल योजना नें लाखों लोगों की बदल दी है जिंदगी

पुरानी योजनाओं की मरम्मत कर नए सिरे से (रेट्रोफिटिंग योजना) 1644139 घरों को कनेक्शन दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के मुताबिक जल प्रबंधन को बेहतर करने के लिए यूपी में तेज गति से काम हो रहे हैं। देश की नदियों के जल का सदुपयोग हो और किसानों के खेत तक पर्याप्त पानी पहुंचे, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है।

मंत्री रामकेश बोले: हर घर नल योजना नें लाखों लोगों की बदल दी है जिंदगी

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त, 2019 को लाल किले की प्राचीर से जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना की घोषणा की थी, जिसके बाद से भूजल प्रबंधन, जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुए हैं। हर घर नल से जल पहुंचाने का संकल्प पूरा किया जा रहा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- 78 राशन कुन्टलराशन में गड़बड़ी करनें पर कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट…

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी मध्य प्रदेश चुनाव में बने हैं स्टार प्रचारक : गुढ़ में मचा दी है धूम

City News Uttar Pradesh

मंडलायुक्त बालकृष्ण द्वारा जलजीवन मिशन की विहंगम समीक्षा: लापरवाही पर फटकारा

City News Uttar Pradesh

पीएम की महोबा सभा में बांदा विधायक प्रकाश का कमाल, शेष में “तू चल मैं आता हूँ का हाल” !

City News Uttar Pradesh

Banda : बसपा नेता ने दिखाई मानवता , घायल को पहुँचाया अस्पताल …

नामांकन: तहसील की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी अभिनंदन ने लिया जायजा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़