28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
मौत का रास्ता बना 'जर्जर पुल': प्रशासनिक चुप्पी से 'हादसे' को दावत
उत्तर प्रदेश

मौत का रास्ता बना ‘जर्जर पुल’: प्रशासनिक चुप्पी से ‘हादसे’ को दावत

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। केन नदी पुल इन दिनों लोगों के लिए “जीवनरेखा नहीं बल्कि मौत का जाल” बन चुका है। पुल की “टूटी रेलिंग और अस्थायी जुगाड़ व्यवस्था” ने इस मार्ग को “खतरनाक” बना दिया है, जहां “हर कदम पर जान का जोखिम” बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल की रेलिंग कई महीनों से टूटी पड़ी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की चुप्पी और निष्क्रियता ने हालात को और गंभीर बना दिया है। स्थिति यह है कि टूटे हिस्से पर केवल रस्सी बांधकर “जुगाड़ व्यवस्था” के सहारे आवागमन कराया जा रहा है।

मौत का रास्ता बना 'जर्जर पुल': प्रशासनिक चुप्पी से 'हादसे' को दावतजिले की पैलानी तहसील क्षेत्र में स्थित यह पुल क्षेत्र का प्रमुख आवागमन मार्ग है, जहां से ग्रामीण, विद्यार्थी और आम नागरिक रोजाना गुजरते हैं। लेकिन टूटी रेलिंग के कारण लोग हर पल दहशत में रहते हैं। जरा सी चूक सीधे नदी में गिरने और बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार इस समस्या की शिकायत संबंधित विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि गंभीर प्रशासनिक उदासीनता का मामला है।

मौत का रास्ता बना 'जर्जर पुल': प्रशासनिक चुप्पी से 'हादसे' को दावतसबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पुल तहसील मुख्यालय के बेहद करीब स्थित है। अधिकारी भी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। इसके बावजूद महीनों से टूटी रेलिंग की मरम्मत न होना विभागीय कार्यशैली पर प्रश्न खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों में इस स्थिति को लेकर गुस्सा और नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा और भयावह हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोक निर्माण विभाग की निष्क्रियता ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो यह “जुगाड़ व्यवस्था” किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू खदानें : संचालकों का धर्म कांटा में भी खेल, गजब है ताल-मेल !

बांदा में “बुर्ज” की आड़ से कजली मेला देखती थीं “नवाब की बेगमें” !

City News Uttar Pradesh

यूपी : अखिलेश यादव के घर पहुंचे जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला, बोलें -ठीक नहीं हैं मुल्क के हालात, जनता को झूठे वादों से बहकाया जा रहा

City News Uttar Pradesh

यूपी : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर खड़े क‍िए सवाल, कहा-बिगड़ते हालात का  संज्ञान लें राज्यपाल …

गणपति शताब्दी महोत्सव में गणेश विसर्जन में उमड़ी भीड़ : वितरित हुये स्मृति चिन्ह

City News Uttar Pradesh

अवैध शराब की खपत रोकने की कवायद शुरू, सीमा पर चेकपोस्ट बना आबकारी टीम ने की जांच

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़