- विनोद मिश्रा
बांदा। नाश्ते के समय दिव्यांग पिता के दूध मांगने पर आक्रोशित कलयुगी बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। सीएचसी से चिकित्सकों के रेफर करने पर रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित बेटे को मौके से गिरफ्तार कर डंडा बरामद किया है। स्वजन ने बताया कि मानसिक अर्ध विक्षिप्त होने से उसने घटना की है। पुलिस आरोपित बेटे से पूछताछ कर रही है।

पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम डांड़ा मऊ मजरा हुसीपुरवा निवासी 55 वर्षीय रामखेलावन निषाद पैर से दिव्यांग थे। पत्नी देवरती ने बताया कि बुधवार सुबह वह घर में नाश्ता कर रहे थे। उन्होंने अपने लिए दूध मांगा था। इस पर उसने मंझली बहू के दूध पका लेने की बात कही थी। घरेलू कहासुनी होने पर आक्रोशित मंझले बेटे राममूरत ने डंडे से पिता के सिर में हमलाकर करना शुरू कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन में गिर गए।

घटना के बाद स्वजन ने मामले की सूचना डायल 112 व थाने में दी। इससे पुलिस ने आरोपित को घर से पकड़ लिया। घायल दिव्यांग पिता को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान हालत और बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई।

छोटे पुत्र रजत ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। छोटे पुत्र ने जहां मारपीट करने की बात कही है। वहीं उसका कहना है कि हमलावर भाई मानसिक रूप से अर्ध विक्षिप्त है। जिसके चलते उसने घटना की है। सीओ सत्यप्रकाश शर्मा व थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
