28.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद सिंह के निर्देश : पोषण की गुणवत्ता में करें सुधार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला अधिकारी आनंद सिंह की अध्‍यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई।इसमें जिले में पोषण अभियान के अंतर्गत विभिन् विभागों में चल रहे कार्यो की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुधीर गहलोत द्वारा किया गया। इसके बाद अंशुमन मंडल स्तरीय पोषण सलाहकार एवं देवेन्द्र कुमार जिला फील्ड समन्वयक द्वारा पीपीटी के माध्यम से प्रेजेन्टेशन किया गया।


बैठक के दौरान ज़िले में पोषण की स्थिति को सुधारने हेतु समस्त विभाग किस तरह एक टीम बनाके ज़िले को कुपोषण मुक्त बना सकते हैं यह बातें रखी गई।


ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस में दी जाने वाली सेवा की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी ने कहा की वो समय समय पर इसकी अलग से बैठक लेंगें।मुख्य चिकित्साधिकारी को आदेशित किया कि सामुदाय स्तर पर उपकेंद्र और वीएचएसएनडी के दिन सही सैम बच्चों का सत्यापन एवं प्रबंधन अवश्य करवाएं, तथा जो बच्चे बिना चिकित्सीय जटिलता वाले हैं उनको प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक दवाओं की किट बनवाकर बंटवाया जाये।


मुख्य विकास अधिकारी ने समिति के सदस्यों से वर्तमन में हो रहे कार्यों के बारे में अवगत कराया। प्रदेश स्तर से चल रहे कार्यक्रम के अंतर्गत जुलाई माह से अक्टूबर माह तक कि जाने वाली गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की‌ जिसमे विशेष कर प्रथम गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं एवं 2 साल तक के बच्चों का खयाल रखने की बात हुई। इसी के साथ बांदा एग्री न्यूट्री माॅडल में की जाने वाली गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला।


बैठक में डीसी एनआरएलएम, मुख्य चिकित्साधिकारी,डीपीएम, समस्त अधीक्षक, सीडीपीओ, मुख्य सेविका एवं संबंधित विभाग के अधिकारी,तथा यूनिसेफ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वास्थ परिवार कल्याण महा संघ का आंदोलन : स्वास्थ सेवायें ठप, विभागीय अधिकारी मस्त !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश में दिखा ‘लोकतंत्र का असली चेहरा’ : ऐसी होती है ‘जनप्रतिनिधि की परिभाषा’

City News Uttar Pradesh

प्रशासन का कड़ा एक्शन: दुकानदारों पर जुर्माना और चेतावनी के साथ हटाया अतिक्रमण

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ‘ओजस्वी’ संबोधन: बाँदा से निकली ‘राष्ट्रनिष्ठ विचारधारा’ की ‘चिंगारी’

City News Uttar Pradesh

बांदा जिले में हुआ प्रधानी का उपचुनाव: जरर से सुधा व कोर्राखुर्द में प्रियंका बनीं प्रधान

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र नें चंद्रशेखर की माताजी को दी श्रंद्धांजलि: जुटे वरिष्ठ नेता

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़