City News Uttar Pradesh
"देववाणी स्थल" की दुर्दशा साल में एक बार ही खुलता है "पट", पुजारी लगाते हैं हाजिरी
उत्तर प्रदेश

“देववाणी स्थल” की दुर्दशा साल में एक बार ही खुलता है “पट”, पुजारी लगाते हैं हाजिरी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में संस्कृत विद्यालयों की हालत दयनीय है। नरैनी ब्लॉक के पुगरी अंश बंजारा में स्थापित महावीर उच्चतर माध्यमिक संस्कृत विद्यालय विभागीय अनदेखी के चलते जानवरों का तबेला बन गया है। शिक्षक व छात्र तो आते ही नहीं, लेकिन जानवर विद्यालय परिसर में बंधे रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय साल में एक बार महज शिक्षकों के हस्ताक्षर के लिए खुलता है। इसके बाद जानवर ही बांधे जाते हैं।

"देववाणी स्थल" की दुर्दशा साल में एक बार ही खुलता है "पट", पुजारी लगाते हैं हाजिरी
The plight of “Devvani Sthal” opens only once in a year, “Pat”, priests make attendance

देववाणी संस्कृत भाषा को आमजन तक पहुंचाने के लिए विद्यालय का निर्माण वर्ष 2000 में हुआ था। 14 ग्राम पंचायतों व 24 मजरों में यह एक मात्र संस्कृत विद्यालय है। बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए चार शिक्षक तैनात हैं। ग्रामीण भोला, राम किशोर और राम दयाल का कहना है कि शुरू में यह विद्यालय बेहतर चलता था। यहां बच्चों की भी संख्या 200 के करीब थी।

"देववाणी स्थल" की दुर्दशा साल में एक बार ही खुलता है "पट", पुजारी लगाते हैं हाजिरी
The plight of “Devvani Sthal” opens only once in a year, “Pat”, priests make attendance

दो साल पहले प्रधानाचार्य के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद विद्यालय अव्यवस्था का शिकार हो गया। लापरवाही के चलते माह में एक दो दिन ही विद्यालय खुलता है। शिक्षक व बच्चे नहीं आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब बच्चों को संस्कृत शिक्षा के लिए जनपद मुख्यालय के विद्यालयों में प्रवेश कराना पड़ रहा है। विद्यालय की जांच कराई जाएगी जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। यदि ऐसा कोई संस्कृत विद्यालय चल रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस का बड़ा आरोप: योगी राज में ‘कानून व्यवस्था’ ध्वस्त, मुख्यमंत्री से ‘इस्तीफे’ की मांग

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल द्वारा विकास कार्यों की गुद्गुदी : 40 करोड़ होंगे खर्च

City News Uttar Pradesh

भाटी गांव में ‘पशुबाड़े’ में दहकी ‘आग’ बनी जान लेवा : पांच मवेशियों की मौत

City News Uttar Pradesh

सुनहरा मौका: एक जनवरी को 18 साल के हो रहे हों तो बन सकते हैं ‘मतदाता’

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र बेसिक शिक्षा की दुर्दशा देख दंग: गुणवत्ता मिली लिख लोढ़ा पढ़ पत्थर !

City News Uttar Pradesh

उसरी चट्टी कांड में 21 साल बाद आया नया मोड़: माफिया मुख्तार अंसारी पर हत्या का मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़