- विनोद मिश्रा
बांदा। रेलवे की पटरी पार करते समय ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर इंटरनेट मीडिया से दिवंगत की पहचान कराई। परिजन ने मानसिक संतुलन ठीक न होने से हादसा होना बताया है। मोहल्ला गायत्री नगर निवासी भवानीदीन की 60 वर्षीय पत्नी कमला मंगलवार दोपहर घर से खाना खाने के बाद घूमने के लिए कहकर बाहर निकली थीं। बाद में राहगीरों को देरशाम उनका ट्रेन से कटा शव लोहियापुल के पास रेलवे पटरी किनारे पड़ा मिला।

शव देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। पुलिस ने दिवंगत की पहचान कराने का प्रयास किया। जिसमें शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने इंटरनेट मीडिया में दिवंगत की फोटो वायरल की। इससे मोहल्लेवासियों को घटना की जानकारी हो सकी। पुत्री सरवन ने थाने जाकर शव की पहचान की। बेटी ने बताया कि पिता भी वृद्ध होने से घर में रहते हैं। मां को घर में किसी तरह की दिक्कत नहीं थी। वह हमेशा की तरह घूमने निकली थीं। डंडा के सहारे चलती रही हैं। पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर हादसा होना लग रहा है। उनके सिर में जहां गंभीर चोट आई है वहीं एक पैर कट गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
