City News Uttar Pradesh
यूपी विधानसभा 2022 : खराब छवि मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं देगी भाजपा, प्रत्याशी चयन को लेकर दिल्ली में आज बैठक
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी विधानसभा 2022 : खराब छवि मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं देगी भाजपा, प्रत्याशी चयन को लेकर दिल्ली में आज बैठक

  • ( लखनऊ ब्यूरों )

भाजपा विधानसभा चुनाव में खराब छवि वाले मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं देगी। वह जिताऊ व टिकाऊ उम्मीदवारों पर ही दांव खेलेगी। सोमवार को पार्टी की चुनाव समिति की पहली बैठक में प्रत्याशी चयन पर मंथन किया गया। पहले व दूसरे चरण के कुछ प्रत्याशियों की सूची इसी सप्ताह जारी की जाएगी। उधर, दिल्ली में मंगलवार को होने वाली पार्टी की बैठक में यूपी के प्रत्याशी चयन को लेकर निर्णय किया जाएगा।

यूपी विधानसभा 2022 : खराब छवि मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं देगी भाजपा, प्रत्याशी चयन को लेकर दिल्ली में आज बैठक
UP Assembly 2022: Bad image BJP will not give tickets to sitting MLAs, today meeting in Delhi regarding candidate selection

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने चुनाव प्रचार की रणनीति प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की कोविड गाइडलाइन के तहत डोर टू डोर प्रचार किया जाएगा। पार्टी बड़े नेताओं की डिजिटल सभा और रैली करेगी। इसके लिए बूथ स्तर तक पूरी तैयारी है। बैठक में तय किया गया कि पार्टी चरणवार प्रत्याशी घोषित करेगी। हालांकि कुछ जगहों पर सपा और बसपा के प्रत्याशी को देखते हुए जातीय समीकरण के हिसाब से उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे। बैठक में पश्चिमी यूपी में पहले चरण के चुनाव प्रचार की रणनीति पर भी मंथन किया गया। पार्टी किसानों, जाटों के साथ जाटव समाज को साधने पर फोकस करेगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, समिति के सदस्य ब्रजेश पाठक, सलिल विश्नोई, अश्विनी त्यागी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

यूपी विधानसभा 2022 : खराब छवि मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं देगी भाजपा, प्रत्याशी चयन को लेकर दिल्ली में आज बैठक
UP Assembly 2022: Bad image BJP will not give tickets to sitting MLAs, today meeting in Delhi regarding candidate selection

– प्रत्याशी चयन को लेकर दिल्ली में बैठक आज, पार्टी के बड़े नेता पहुंचे दिल्ली

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशी चयन के लिए मंगलवार को दिल्ली में भाजपा की बैठक होगी। बैठक में यूपी भाजपा की ओर से तैयार प्रत्याशियों के पैनल पर मंथन के बाद उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे। पार्टी के चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान की मौजूदगी में होने वाली बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ.दिनेश शर्मा, महामंत्री संगठन सुनील बंसल और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह मौजूद रहेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के नेता सोमवार रात दिल्ली पहुंच गए।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नहर के किनारे मिला अज्ञात शव: फिलहाल नहीं हो सकी शिनाख्त

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड के मशहूर दीवारी नृत्य पर आधुनिकता का ग्रहण: नष्ट हो रही मूल विधा !

City News Uttar Pradesh

किसान नेता डॉ.आलोक मिश्रा की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से गुप्त वार्ता:क्या बदलेंगे सियासी समीकरण ?

City News Uttar Pradesh

बर्खास्तगी का विस्फोट: महिला कंडक्टर का ‘एआरएम’ पर संगीन आरोप, डीएम ने बैठाई ‘जांच’

City News Uttar Pradesh

बांदा में बुलडोजर की ललकार से हिली ‘सत्ता’ की दीवारें: नहीं चला रसूख, इमारतें जमींदोज

City News Uttar Pradesh

यूपी : प्राइमरी स्कूलों के 1.55 करोड़ छात्रों का हो गया आधार वेरिफिकेशन, मुख्यमंत्री योगी ने तेजी लाने के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़