City News Uttar Pradesh
सीएम योगी के सख्त निर्देश: सड़क अगर पांच साल में हुई खराब तो निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण, माफियाओं व उनके गुर्गों को न दें सरकारी ठेके-पट्टे
उत्तर प्रदेश

यूपी : प्राइमरी स्कूलों के 1.55 करोड़ छात्रों का हो गया आधार वेरिफिकेशन, मुख्यमंत्री योगी ने तेजी लाने के दिए निर्देश

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ट्रांसपेरेंसी के साथ हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की मुहिम शुरू की है। इसी कड़ी में सरकारी स्कूलों के बच्चों को डीबीटी के जरिए दी जाने वाली धनराशि के लिए जरूरी आधार वेरिफिकेशन का आंकड़ा 1.5 करोड़ के पार पहुंच गया है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद के अनुसार अब तक करीब 1.55 करोड़ बच्चों का वेरिफिकेशन कराया जा चुका है, जबकि शेष बच्चों के आधार वेरिफिकेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

यूपी : प्राइमरी स्कूलों के 1.55 करोड़ छात्रों का हो गया आधार वेरिफिकेशन, मुख्यमंत्री योगी ने तेजी लाने के दिए निर्देश
UP: Aadhaar verification of 1.55 crore students of primary schools done, Chief Minister Yogi instructed to expedite

उत्तर प्रदेश सरकार ने शैक्षिक सत्र 2022-23 में परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को मुफ्त यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी के लिए 1200 रुपये प्रति छात्र की दर से धनराशि उनके माता-पिता या किसी अन्य अभिभावक के बैंक खाते में प्रदान करने का फैसला किया था। कुल 1.92 करोड़ बच्चों का इस योजना के तहत आधार वेरिफिकेशन होना हैं। वहीं, 1.25 करोड़ बच्चों का आधार वेरिफिकेशन पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस माह की शुरुआत में ही धनराशि उनके अभिभावकों के खाते में ट्रांसफर कर दी है। जल्द ही बाकी छात्रों की राशि भी जारी कर दी जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रमजान का पहरा अशरा खत्म, खूब की गई दुआएं: सामूहिक इफ्तार का सिलसिला शुरू

City News Uttar Pradesh

बालू खदान खपटिहा खंड 100/3 में भी अवैध खनन की “गर्जना”: बांदा हुआ बदनाम ?

City News Uttar Pradesh

साथी संस्था की कारगुजारी से क्षेत्रवासी नाराज, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, जांच की मांग

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का ऐलान: धरतीपुत्रों को मिलेगा मुआवजा, डीएम को दिये निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी और प्रत्याशियों ने किया मतदान

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का प्रयास : “तालाब गुनगुनायेगा, भइया मैं तो साहब बन गया”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़