- विनोद मिश्रा
बांदा। बुधवार को मतदान के दिन जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल समेत सभी प्रत्याशियों ने मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी ने जहां एक बार पुनः जीत दर्ज करने का दावा करते हुए प्रदेश में योगी सरकार बनने का दावा किया, वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने चारों सीटों से कांग्रेस की जीत का दावा किया है।

– जेएन कालेज में जिलाधिकारी ने किया मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल ने पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में बने मतदेय स्थल पर मतदान किया। इसके बाद मीडिया में फोटो भी खिंचवाई। साथ ही कहा कि मतदान सभी का अधिकार है। सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिये।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुजुर्ग मतदाताओं को मतदेय स्थल तक हाथ पकड़कर वहां तक पहुंचाते भी नजर आये। उन्होंने वहां ड्यूटी पर तैनात जवानों से कहा कि ऐसे मतदाताओं की मदद करना हम सभी का कर्तव्य है। हमें प्रत्येक स्थिति में इस बात का ध्यान रखना चाहिये।
– अपने-अपने गांवों में प्रत्याशियों ने किया वोट

भारतीय जनता पार्टी सदर प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी ने पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में सुबह से ही मतदाताओं ने जमकर मतदान किया। दावा किया कि वे अच्छे मतों से विजयी होंगे और एक बार पुनः प्रदेश में योगी सरकार बनेगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी सदर विधानसभा में आदर्श बजरंग इंटर कालेज के मतदेय स्थल में उन्होंने अपना वोट डाला। दावा किया कि जिले की चारों विधानसभा सीटें कांग्रेस के खाते में आएंगी। कहा कि 10 मार्च के नतीजे सभी को चैंका देंगे। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में जोश के साथ चुनाव लड़ा है। जनता ने वर्तमान सरकार को बदलाव की स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है।

तिंदवारी से बसपा प्रत्याशी जयराम सिंह ने अपने गांव में मतदान किया। कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में अंतर की पोल खुल चुकी है। जुमलेबाजी के विकास से जनता ऊब चुकी है। इसलिये मतदाताओं ने इस बार बसपा के पक्ष में जमकर मतदान किया है। जीत सुनिश्चित है। तिंदवारी से कांग्रेस की प्रत्याशी आदिशक्ति दीक्षित ने जखनी गाँव में मतदान किया। इधर, सदर से बसपा प्रत्याशी धीरज प्रकाश राजपूत, तिंदवारी से भाजपा प्रत्याशी रामकेश निषाद समेत सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने गांवों में पहुंचकर मतदान किया की।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
