- विनोद मिश्रा
बांदा। परियोजना अधिकारी शहरी आवास योजना (डूडा) राकेश जैन की प्रशासनिक क्षमता कमाल कर रहीं हैं। काशीराम कालोनी शहरी गरीब आवासीय योजना के अन्तर्गत निर्मित करायी गयी कालोनी में अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप हैं। अवैध कब्जे हटवाकर उनका पात्रों को आवंटन एंव पुलिस चौकी राशन दुकानें खोली जायेगी।

आपको बता दें कि इस योजना के अन्तर्गत निर्मित कालोनियों में स्वास्थय केन्द्र, आगनवाडी केन्द्र तथा सरकारी राशन की दुकान खुलवाये जाने हेतु मौजा निम्नीपार एवं मौजा हरदौली में निर्माण के समय ही तीन -तीन दुकाने निर्मित हुई थी। काफी समय से अवैध कब्जे केे कारण विगत माह हरदौली की 3 दुकाने पुलिस बल के साथ मुक्त हुई। इनमें पुलिस चौकी, स्वास्थ्य केंद्र व राशन की दुकान की खुलवाई गई।

इसी क्रम में पुनः डीएम अनुराग पटेल के आदेश पर परियोजना अधिकारी राकेश ने पुलिस फोर्स लें निम्निपार कालोनी में निर्मित कराई गई दुकानों में से कब्जा की गयी दो दुकानो को जरिये मुनादी सख्ती से खाली करवाया। ताले लगाकर सील कर दिया।
डूडा विभाग की इन 3 दुकानों में से एक दुकान में पूर्व से ही सरकारी आगननवाडी केन्द्र संचालित था तथा अब एक दुकान में स्वास्थय केन्द्र तथा एक दुकान में पुलिस चैकी की स्थापना कराये जाने का प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा गया है, जिसकी स्वीकृति के बाद इन दुकानों में पुलिस चैकी तथा स्वास्थय केन्द्र स्थापित कराया जायेगा।

परियोजना अधिकारी राकेश जैन ने यह भी बताया कि अवैध कब्जे वाले आवासो तथा वर्तमान में उक्त आवास में न रहने वाले व्यक्ति जिनके खुद के मकान अन्यत्र है तथा उनका कब्जा अभी भी कालोनी के आवासो में है उन्हे नोटिश दी जा रही है। ऐसे आबंटी व्यक्ति के पति अथवा पत्नी में से किसी ने भी जिसने प्रधानमंत्री योजना के अन्तर्गत लाभ ले लिया है उनसे आबंटित धनराशि की वसूली होगी। अपना खुद का मकान निर्मित करा लेने वाले आबंटियों का आबंटन निरस्त कर पात्रता एवं वरीयता के आधार पर अन्य को कालोनी में आवास आबंटित होंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
