30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
घपला: बालिका श्री योजना के एनएससी बांड गायब: डीएम दुर्गा शक्ति ने दिए जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश

कागजों में हो रही थी संचालित सहकारी समिति : पकड़ा गया 50 लाख का घपला

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कागजों में चल रहीं समिति नें पचास लाख का घोटाला कर दिया। जांच में घपला उजागर होने के बाद अभी यथोचित कानूनी कार्यवाई गतिवान क्यों नहीं है आश्चर्य है। खबर समझिये , जसपुरा में प्रक्रियात्मक एवं विपणन सहकारी समिति के नाम से कागजों में समिति संचालित होती रही। कैडर सचिव ने नियम को ताक पर रख अपनी पत्नी को अध्यक्ष व बेटे को सचिव नियुक्त कर दिया। उनकी समिति को करीब 50 लाख रुपये का फर्जी भुगतान भी किया। शासन के निर्देश पर उपायुक्त ने जांच कराई तो इसमें अनियमितता मिली। उपायुक्त ने जांच आख्या के आधार पर तीन को दोषी करार देते हुए कार्रवाई की संस्तुति की है। जो गति नहीं पकड़ रही !

कागजों में हो रही थी संचालित सहकारी समिति : पकड़ा गया 50 लाख का घपला
Cooperative society was being operated on paper: 50 lakh scam was caught

आश्चर्य है कि जसुपरा कस्बे में सहकारी जिला कोआपरेटिव बैंक से संबद्ध क्रियात्मक एवं विपणन सहकारी समिति की जानकारी स्थानीय लोगों को भी नहीं। शिकायत पर जांच शुरू हुई तो समिति धरातल पर ही नहीं मिली। उपायुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता दीपक सिंह के निर्देश पर बांदा डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के उप महाप्रबंधक धर्मेंद्र कुमार सिंह और जिला सहकारी अधिकारी सूर्य प्रकाश ने 25 मई 2022 को जांच कर इसकी रिपोर्ट सौंपी। जिसमें करीब 50 लाख से ज्यादा रुपये के खेल की पुष्टि की। अपनी रिपोर्ट में बताया कि क्रियात्मक एवं विपणन सहकारी समिति जसपुरा का कार्यालय नहीं मिला। समिति अभिलेख प्राप्त न होने पर बैंक शाखा जसपुरा में उपलब्ध समिति अभिलेखों और खातों की जांच की गई, जिसमें तमाम अनियमितताएं पाई गईं।

कागजों में हो रही थी संचालित सहकारी समिति : पकड़ा गया 50 लाख का घपला
Cooperative society was being operated on paper: 50 lakh scam was caught

इसके अकाउंट ओपनिंग कार्ड व निबंधन प्रमाण पत्र में समिति का कोई निश्चित पता अंकित नहीं है। समिति के व्यवसायिक लेनदेन के लिए आवश्यक करंट अकाउंट प्राइमरी समिति के प्रबंधन के जरिए न खोल पूर्व से बगैर आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण किए खोले गए बचत खाते के जरिए व्यवसायिक लेन-देन किया गया। यह नियम विरुद्ध है। जांच में पता चला कि जिला सहकारी बैंक शाखा जसपुरा में समिति के संचालित बचत खाता के परिचालन के लिए समिति सचिव हिमांशु शेखर और अध्यक्ष राज किशोरी को खाता संचालन के लिए अधिकृत कर उनके संयुक्त हस्ताक्षर प्रमाणित कर भुगतान किया गया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति मंत्री रामकेश बोले योगी हैं डायनामिक मुख्यमंत्री: बुंदेलखंड हेतु खुली तिजोरी

City News Uttar Pradesh

माफिया मौलाना नजीब औऱ कुनबे नें कब्रिस्तान औऱ सरकारी जमीन भी हड़पी ? जागो सरकार, बुलडोजर का इंतजार ?

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व विधायक दलजीत की दहाड़: ‘फुटबॉल’ में ‘फंसी’ जनता को दिलायें निजात

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा की ऐतिहासिक उपलब्धि: रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, अब जुड़ेंगे 3 बड़े धार्मिक केंद्र

City News Uttar Pradesh Desk

बिजली विभाग बना ‘सिस्टम किलर’: मंडल बना ‘अंधेरे’ का गढ़, अफसर दे रहे सिर्फ ‘लालीपॉप’

City News Uttar Pradesh

बांदा : एसटीएफ कमांडो हत्याकांड में 15 साल बाद सुनवाई पूरी, अब 30 जून को फैसले का इंतजार

ब्रेकिंग न्यूज़