
- विनोद मिश्रा
बांदा। “पंचों सब बात है सही,पर नारदा यहीं से बही !” बुंदेलखंड की इस पुरानी कहावत फिर सच हो रही है। इस बार “निशाने पर है बांदा शहर की चरमराती बिजली” व्यवस्था, जिसने “शहरवासियों को भीषण गर्मी में नरक का अनुभव” करा दिया है। एक ओर प्रदेश सरकार और बिजली विभाग 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, तो दूसरी ओर “बांदा में हकीकत 12 से 14 घंटे की कटौती और ‘लुकाछिपी’ वाले करंट की सच्चाई” के साथ सामने आ रही है।

भीषण गर्मी के इस दौर में “शहरवासी त्राहि-त्राहि” कर रहे हैं। पसीने से तरबतर लोग, रातभर “जागते बुजुर्ग और कराहते बच्चे” यह बिजली विभाग की ‘प्रबंधन विफलता’ का ताज़ा नतीजा है। बिजली गुल होते ही पंखा बंद, इन्वर्टर ठप, और मोबाइल चार्जिंग तक नामुमकिन। ऐसे में जनता की नाराज़गी अब उबाल पर है।

भूरागढ़, छोटी बाजार, बांबेस्वर, कालूकुआ फीडर सहित शहर के दर्जनों मोहल्लों में बिजली कभी भी गुल हो जाती है। घंटों वापस नहीं आती। लोग दिन-रात इस इंतज़ार में हैं कि शायद अब बिजली आए लेकिन हर बार इंतज़ार जवाब दे जाता है ! बिजली विभाग के अफसरों के पास “फिक्स बहाना है लोकल फाल्ट और ओवरलोडिंग”। यह वही बहाना है जिससे पिछले “कई सालों से शहरवासियों को मूर्ख बनाया” जा रहा है। कड़वी सच्चाई यह है कि “विभाग खुद अपनी व्यवस्था दुरुस्त करने में पूरी तरह असफल” रहा है।

शहर की जनता अब सवाल पूछ रही है जब बिजली ही नहीं मिल रही, तो भारी-भरकम बिल क्यों भेजे जा रहे हैं ? कई उपभोक्ताओं का कहना है कि महीने में आधे दिन अंधेरे में काटने के बावजूद बिल हजारों में आ रहा है, शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं होती। यह वही बांदा है जिसे बिजली को विकास की रफ्तार देने के नाम पर करोड़ों का धन आवंटन हुआ। लेकिन अगर शहर के निवासी भीषण गर्मी में बिजली के लिए आंदोलन करें,तो विकास के दावों पर सवाल उठते हैं ? बांदा में मंडल मुख्यालय के बावजूद यह हाल है, तो बाकी क्षेत्रों का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
