24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम जे. रीभा नें वन विभाग को हौंका : बोलीं पौधरोपण में नहीं चलेगा आंकड़ों का खेल
उत्तर प्रदेश

डीएम जे. रीभा नें वन विभाग को हौंका : बोलीं पौधरोपण में नहीं चलेगा आंकड़ों का खेल

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अब जंगलों की हरियाली सिर्फ फाइलों में नहीं, ज़मीन पर भी नजर आनी चाहिए ! जिलाधिकारी जे.रीभा ने वन विभाग को साफ चेतावनी देते हुए कहा है कि इस बार पौधारोपण अभियान सिर्फ आंकड़ों की जुगलबंदी नहीं होगा। धरातल पर हर पौधा जिंदा और दिखने लायक हो, यही प्रशासन की प्राथमिकता है।

डीएम जे. रीभा नें वन विभाग को होंका : बोलीं पौधरोपण में नहीं चलेगा आंकड़ों का खेल

जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा बैठक में डीएम रीभा ने जैसे ही गिनती के “64 लाख 90 हजार पौधों” का लक्ष्य सामने रखा, उनके तेवर और तीखे हो गए। उन्होंने वन विभाग, नगर पालिका, रेलवे, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सीधी चेतावनी दी “जो जिम्मेदारी है,वो निभानी भी होगी, वरना जवाब तय है!”

डीएम जे. रीभा नें वन विभाग को होंका : बोलीं पौधरोपण में नहीं चलेगा आंकड़ों का खेल

बैठक में डीएम ने पूछा कि अब तक कितने गड्ढे खुदे ? कौन विभाग किस जगह लगाएगा ? जवाब गोलमोल मिले तो डीएम ने सीधे अफसरों की तरफ आंखें तरेरीं और कहा “गड्ढे वक्त से खुदने चाहिए, पौधों की व्यवस्था पूरी हो और फलदार व छायादार दोनों किस्मों के पेड़ धरती पर उगते दिखें, तभी योजना को सफल माना जाएगा।” डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल में पौधरोपण के साथ-साथ ग्रीन चौपालों का आयोजन किया जाए।

डीएम जे. रीभा नें वन विभाग को होंका : बोलीं पौधरोपण में नहीं चलेगा आंकड़ों का खेल

डीएम ने केन नदी किनारे चिन्हित जमीनों पर विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया। जिला उद्यान अधिकारी को स्पष्ट निर्देश है कि फलदार पौधों की सप्लाई में कोई कमी न आने पाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे, जिला विकास अधिकारी, वन अधिकारी अरविंद कुमार सहित तमाम विभागों के नुमाइंदे मौजूद रहे। लेकिन माहौल तब गर्माया जब डीएम ने कहा “कागजों पर पेड़ नहीं उगते, पसीना बहाओ, ज़मीन पर पौधा लगाओ !” बांदा की धरती तप रही है, पेड़ लगाना वक्त की ज़रूरत है। लेकिन अगर सरकारी तंत्र इसे भी ‘फॉर्मेलिटी’ समझता रहा तो यह हरियाली का मजाक होगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तानाशाह अध्यक्ष सुनील का ‘तुगलकी’ फरमान: कर्मचारियों को निकाला, अपनों को किया बहाल

यूपी विधानसभा चुनाव : बसपा ने पहले चरण के लिए 12 और नाम किये घोषित, सात सीटों पर बदल दिए उम्मीदवार

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग आश्चर्य से हैरान : खंडविकास अधिकारी हैं नाकाम ! …

City News Uttar Pradesh

कलयुगी बेटे ने मां की ईंट से सिर कूंचकर की हत्या, बड़े भाई की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

बालू खदान मरौली खंड चार और छह मोदी और योगी से हैं निर्भय ! क्या प्रशासन बना धृतराष्ट ?

City News Uttar Pradesh

बांदा में बनेगा 55.88 करोड़ से आधुनिक दुग्ध प्लांट: बीस हजार लीटर होगी क्षमता

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़