
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के “अशोह गांव” में भाजपा नेता जगदीश गौतम के “प्लाट” में हुए “भयंकर बम विस्फोट” के 10 दिन बीत जाने के बाद भी “चित्रकूट पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित” हो रही है। न मृतक की पहचान हो सकी है, न विस्फोट के पीछे की साजिश का “पता” चला है। पुलिस अब “जंगल में ड्रोन” उड़ाकर “मृतक का कटा हुआ धड़ और सिर” तलाश रही है।
13 सितंबर को हुए इस “जोरदार धमाके ने पूरे बुंदेलखंड को हिला” दिया था, लेकिन पुलिस की जांच अभी भी मौके से मिले “एक झोले और कुछ फटे हुए कपड़ों पर ही अटकी” हुई है। एसपी अरुण कुमार सिंह द्वारा एसआईटी गठित करने के बावजूद स्थिति “जस की तस” बनी हुई है।
विस्फोट इतना भयंकर था कि “मृतक के चीथड़े उड़” गए। पुलिस को अब तक “उसका धड़ और सिर” तक नहीं मिला। बिना शव के “पहचान” कैसे होगी, यह “सबसे बड़ी चुनौती” है। मृतक की पहचान के लिए “पुलिस होटल, ढाबा और बस स्टैंड के सीसीटीवी खंगाल” रही है, लेकिन “हाथ अभी भी खाली” है। “मुखबिर तंत्र भी फेल” साबित हो रहा है।
भरतकूप क्षेत्र की आधा दर्जन बड़ी खदानों कल्याणपुर ग्रेनाइट, चित्रकूट मिनरल्स, झांसी प्लांट आदि में “विस्फोटक की जांच” की गई, लेकिन पुलिस को वहां से भी कोई “सुराग” नहीं मिला। इस “नाकामी के बीच सबसे सनसनीखेज और डराने वाला एंगल” सामने आ रहा है। “जनचर्चा” है कि “यह कोई सामान्य विस्फोट नहीं, बल्कि बड़ी आतंकी साजिश” का हिस्सा था।
आशंका जताई जा रही है कि “चित्रकूट में दीपावली पर होने वाले विश्व प्रसिद्ध दीपदान मेले में धमाका करने के लिए बम तैयार” किए जा रहे थे, तभी यह “हादसा” हो गया। अगर “यह सच है तो चित्रकूट पुलिस की नींद उड़ाने के लिए काफी” है। फिलहाल अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय और सीओ राजापुर यामीन अहमद “ड्रोन कैमरे से जंगल की कॉम्बिंग” करा रहे हैं, लेकिन सवाल यही है कि “क्या पुलिस किसी बड़ी अनहोनी से पहले इस साजिश का पर्दाफाश” कर पाएगी?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
