
- विनोद मिश्रा
बांदा। “बसपा से सपा” में आए पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी को लेकर “मानिकपुर विधानसभा सीट” पर “सियासी हलचल तेज” हो गई है।
चर्चा है कि सपा हाईकमान उन्हें “मानिकपुर से प्रत्याशी” बनाकर “बड़ा दांव” खेल सकता है और इसके “पीछे 2024 लोकसभा चुनाव के आंकड़े” हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में मयंक द्विवेदी ने “अकेले दम” पर “भाजपा और सपा” दोनों का “गणित बिगाड़” दिया था।
बसपा प्रत्याशी के तौर पर उन्हें मानिकपुर से 62,397 वोट मिले थे, जो सबसे ज्यादा थे। वहीं भाजपा के आर.के. सिंह पटेल को 62,135 वोट और सपा की कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल को करीब 31 प्रतिशत वोटों के साथ “तीसरे स्थान पर संतोष” करना पड़ा था।
यानी जिस मानिकपुर में सपा “तीसरे नंबर” पर थी, उसी “सीट” पर मयंक द्विवेदी “नंबर-वन” पर रहे थे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यही आंकड़ा “सपा” के लिए “जीत की चाबी” बन सकता है। सपा के अंदरखाने से आ रही खबरों के मुताबिक पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की “नजर” मानिकपुर के इसी “समीकरण पर टिकी” है।
अगर मयंक द्विवेदी को “मानिकपुर से उतारा “जाता है तो उनका “निजी जनाधार और सपा का वोट बैंक” मिलकर “भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी” कर सकता हैं। अब देखना यह होगा कि “हाईकमान” इस “तुरुप के इक्के” को “मानिकपुर से चलता है या औऱ कहीं” !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
