28.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
सीएम योगी ने बनाई खास रणनीति: उपचुनाव में उतारी जाएगी 30 मंत्रियों की टीम, मंत्रियों की सांख दांव पर
उत्तर प्रदेशराजनीति

सीएम योगी ने बनाई खास रणनीति: उपचुनाव में उतारी जाएगी 30 मंत्रियों की टीम, मंत्रियों की सांख दांव पर

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रभारी मंत्रियों से मुलाकात की। प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव को लेकर सीएम योगी ने बुधवार को उन 30 मंत्रियों के साथ बैठक की, जिन्हें चुनाव वाली सीटों पर प्रभारी बनाया गया है। बैठक में मंत्रियों को सभी सीटें जीतने का टास्क देते हुए कहा कि हर हाल में 10 सीटों को जीतना है।

सीएम योगी ने बनाई खास रणनीति: उपचुनाव में उतारी जाएगी 30 मंत्रियों की टीम, मंत्रियों की सांख दांव पर

उन्होंने हर एक ग्रुप से अलग-अलग उनके क्षेत्र का हाल जाना। वहीं मुख्यमंत्री की तरफ से सभी दसों ग्रुप को यह निर्देश भी दिए गए कि सबको अपने प्रभारी क्षेत्र में हफ्ते में दो दिन तक रात्रि विश्राम करना है। जब तक की चुनाव समाप्त न हो जाए। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी की तरफ से सभी प्रभारी मंत्रियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि हर एक ग्रुप को कार्यकर्ताओं के साथ बात करनी है और सबसे ज्यादा फोकस बूथ को मजबूत करने पर करना है।

सीएम योगी ने बनाई खास रणनीति: उपचुनाव में उतारी जाएगी 30 मंत्रियों की टीम, मंत्रियों की सांख दांव पर

उत्तर प्रदेश में कटहरी, मिल्कीपुर, करहल, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद, मीरापुर, कुंदरकी व खैर विधानसभा सीटों के अलावा कानपुर की सीसामऊ सीट पर उपचुनाव होना है। करहल, कुंदरकी, कटेहरी, मिल्कीपुर व सीसामऊ सीटों पर जहां सपा का कब्जा रहा है वहीं फूलपुर, खैर व गाजियाबाद सीट भाजपा काबिज रही है। मीरापुर की सीट पर एनडीए के सहयोगी दल रालोद तथा मझवां की सीट पर निषाद पार्टी का विधायक रहा है।

सांसद-विधायकों की आपसी लड़ाई ने बिगाड़ा भाजपा का सियासी खेल: यूपी में चुनाव की जगह लड़ रहे थे खुद की जंग

दरअसल, यह उप चुनाव में सभी सीटों को जीतना भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है ? इसलिए सरकार और संगठन दोनों उप चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकी है। इसी कड़ी में सरकार ने अपने हर सीट पर तीन-चार मंत्रियों एक-एक की टीम बनाकर उतारा है। इस प्रकार कुल 30 मंत्रियों के कंधों पर उप चुनाव जीतने की जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि 10 सीटों पर बेहतर प्रदर्शन कर भाजपा लोकसभा चुनाव के घाव पर मरहम लगाना चाहती है। इसलिए मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को क्षेत्र में पूरी सिद्दत से जुटे रहने को कहा है।

सीएम योगी ने बनाई खास रणनीति: उपचुनाव में उतारी जाएगी 30 मंत्रियों की टीम, मंत्रियों की सांख दांव पर

– उपचुनाव में ये मंत्री संभालेगें जीत की कमान

करहल विधानसभा सीट में जयवीर सिंह, योगेन्द्र उपाध्याय, अजीत पाल सिंह, मिल्कीपुर विधानसभा सीट में सूर्य प्रताप शाही, मयंकेश्वर शरण सिंह, गिरीश यादव व सतीश शर्मा, कटेहरी विधानसभा सीट में स्वतंत्र देव सिंह, संजय निषाद, दयाशंकर मिश्र दयालू, सीसामऊ में सुरेश खन्ना, नितिन अग्रवाल को जिम्मेदारी मिली है। तथा फूलपुर विधानसभा सीट में दयाशंकर सिंह व राकेश सचान, मझवां विधानसभा सीट में अनिल राजभर, आशीष पटेल, रविंद्र जायसवाल, रामकेश निषाद, ग़ाज़ियाबाद सदर में सुनील शर्मा, बृजेश सिंह, कपिलदेव अग्रवाल, मीरापुर सीट में अनिल कुमार, सोमेन्द्र तोमर, केपी मलिक, खैर विधानसभा सीट में लक्ष्मी नारायण चौधरी, संदीप सिंह, कुंदरकी में धर्मपाल सिंह, जेपीएस राठौर, गुलाब देवी व जसवंत सैनी भाजपा की जीत की कमान संभालेगें।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मतदान में बुजुर्ग नहीं होंगे परेशान: घर बैठे वह कर सकेंगे मतदान

Banda : “संगठन सृजन अभियान” के तहत कांग्रेस कर रही संगठन का सृजन

City News Uttar Pradesh

पहाड़ औऱ फसल बचाओ अभियान को गति : गरजे कामदगिरि के महाराज

City News Uttar Pradesh

समाजसेवी राजा भइया को मिली राहत: हाईकोर्ट ने बताया एफआईआर झूठी और काल्पनिक !

तिंदवारी में गरजी ‘पीडीए’ जन पंचायत: 2027 की ‘जीत’ का बनाया ‘खाका’

City News Uttar Pradesh Desk

News- मिशन मोदी अगेन पीएम की कामयाबी को राष्ट्रीयअध्यक्ष “काका “देशव्यापीअभियान।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़