25.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
शादी में बार-बालाओं के साथ डांस करने पर चले लाठी-डंडे: दूल्हे पक्ष के चार लोग हुए घायल
उत्तर प्रदेश

शादी में बार-बालाओं के साथ डांस करने पर चले लाठी-डंडे: दूल्हे पक्ष के चार लोग हुए घायल

  • विनोद मिश्रा

महोबा। शादी समारोह के दौरान बार बालाओं के साथ डांस करने करने के लिए वर व वधू पक्ष के लोग भिड़ गए। आरोप है कि वधू पक्ष के लोगों ने बरातियों के साथ लाठी-डंडे से जमकर मारपीट की। इससे दूल्हे के चाचा समेत उसके तीन चचेरे भाई घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। तब कहीं जाकर शादी की रस्में पूरी हो सकीं। श्रीनगर थाना क्षेत्र के पवा गांव निवासी रामआसरे के बेटे अनिल की बरात मंगलवार की रात थाना पनवाड़ी के जखा गांव गई थी। जहां बरात के स्वागत के बाद मंच पर बार बालाओं का डांस हो रहा था।

शादी में बार-बालाओं के साथ डांस करने पर चले लाठी-डंडे: दूल्हे पक्ष के चार लोग हुए घायल
Lathis and sticks used for dancing with bar girls at wedding: four people from groom’s side injured

बताया जा रहा है कि मंच पर दूल्हे के चचेरे भाई हेमंत, नितिन, मंगल समेत अन्य बराती डांस कर रहे थे। आरोप है कि नशे में धुत वधू पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडे चलने पर दूल्हा का चाचा अवधेश अहिरवार व उसके तीन बेटे नितिन, हेमेंद्र व मंगल घायल हो गए। तब घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। उधर, दूल्हे के चाचा ने बताया कि बार-बालाओं के साथ शराब के नशे में डांस करने से मना करने पर यह विवाद हुआ। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

युवक को बंधक बनाकर की मारपीट, खिलाया जहर : तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

बांदा में धीरेन्द्र शास्त्री का ‘सजेगा’ दिव्य दरबार : ‘हनुमंत कथा’ बनेगी ‘आस्था का केंद्र’

City News Uttar Pradesh

बांदा डीएम गौवंशों की सुरक्षा को लेकर गम्भीर, कड़ेआदेश से मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

बाजार में धड़ल्‍ले से ब‍िक रहे नकली अंडे: सेहत हो रही है खराब

एसटीएफ ने पकड़ा 25 लाख का गांजा: अंतरराज्यीय गिरोह के 2 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे

किसान नेता बबलू सिंह बोले: योगी सरकार का बजट ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़