चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र में राघवपुरी में एक सप्ताह से लापता मासूम के कत्ल का खौफनाक सच सामने आया तो पुलिस के साथ लोगों के भी दिल कांप गए। कटे अंगों से भरे ड्रम में शव मिलने के बाद पुलिस की जांच सामने आया कि चाचा-चाची ने ही कत्ल किया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो दोनों ने हत्या का सच कबूल किया है।

कर्वी के रत्नावली मार्ग में चाय-पान की दुकान चलाने वाले रामप्रयाग का नौ वर्षीय बेटा कन्हैया बीती 8 फरवरी को 20 रुपये लेकर घर का सामान लेने चौगलिया बाजार गया था और लापता हो गया था। वह प्राथमिक स्कूल में पढऩे जाता था और स्वजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। बेटे का पता न चल पाने से घरवाले बेहाल थे और नौ मार्च को रामप्रयाग ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शनिवार शाम करीब सात बजे पुलिस ने पड़ोस में रहने वाला चाचा के घर से एक ड्रम में कटे अंगों के साथ भरे मासूम का शव बरामद किया था। बालक का सिर, धड़, हाथ-पैर सब अलग-अलग टुकड़ों में काटे गए थे और 35 लीटर के ड्रम में भर दिए गए थे। पुलिस ने घर से चाची को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी, जबकि चाचा फरार हो गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पारिवारिक चाचा भुल्लू उर्फ जरैला, उसकी पत्नी उर्मिला, भाई राकेश, बउवा और जगदीश, भतीजे लल्लू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

– चाचा-चाची ने कबूला खौफनाक सच
पुलिस ने उर्मिला और भुल्लू को गिरफ्तार करके पूछताछ की दंपती ने कत्ल का खौफनाक सच कबूल किया। अंधविश्वास में चाचा-चाची ही मासूम भतीजे के कातिल निकले, दोनों ने दबा धन पाने के लिए तंत्र-मंत्र के चक्कर में उसकी बलि दी थी। पत्थर मारकर हत्या के बाद उसका शव ड्रम में भर दिया था। एसपी धवल जायसवाल ने बताया, मुख्य आरोपित भुल्लू व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। भुल्लू ने तंत्र-मंत्र में बलि देने की बात स्वीकारी है।
उसने बताया है कि उसे जमीन में दबा धन निकालने के लिए नर बलि देने का सपना आया था। जिस कमरे में कन्हैया का शव मिला है, उसी में तंत्र-मंत्र के बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर बलि दी थी। घटना अपहरण वाले दिन आठ मार्च को ही अंजाम दे दी थी। उससे अभी और पूछताछ की जा रही है। साथ ही काल डिटेल खंगाली जा रही है कि कोई और तांत्रिक तो शामिल नहीं है। आरोपित भुल्लू खुद ही तंत्र-मंत्र जानता है।
– नि:संतान है हत्यारे चाचा चाची
जिस दंपती भुल्लू व उर्मिला ने मासूम कन्हैया की तंत्र मंत्र में हत्या की है वह नि:संतान है। पुलिस इस एंगल पर भी पड़ताल कर रही है कि बलि उसने संतान प्राप्ति के लिए तो नहीं दी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
