City News Uttar Pradesh
डीएम दुर्गा शक्ति के सख्त निर्देश: शिकायतें निस्तारण में अनावश्यक न हो देर
उत्तर प्रदेश

डीएम दुर्गा शक्ति के सख्त निर्देश: शिकायतें निस्तारण में अनावश्यक न हो देर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम नें अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता से करें। जिससे फरियादियों को बार-बार न आना पडे।

डीएम दुर्गा शक्ति के सख्त निर्देश: शिकायतें निस्तारण में अनावश्यक न हो देर
DM Durga Shakti’s strict instructions: there should be no unnecessary delay in redressal of complaints

समस्याओं को सुनते हुए डीएम नें मोहल्ला पोडाबाग निवासी फरियादी द्वारा उसकी भूमि पर कब्जा की शिकायत पर नायब तहसीलदार व पुलिस को मौके पर कब्जा हटवाये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम मवई बुजुर्ग के एक फरियादी द्वारा ग्राम में नाला निर्माण व रास्ते के बनाये जाने के सम्बन्ध में तहसीलदार सदर को मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिये।

डीएम दुर्गा शक्ति के सख्त निर्देश: शिकायतें निस्तारण में अनावश्यक न हो देर
DM Durga Shakti’s strict instructions: there should be no unnecessary delay in redressal of complaints

उन्होंने एक बुजुर्ग महिला फरियादी विद्यावती द्वारा उसके मकान में बहू के द्वारा ताला बन्द करने की शिकायत पर पारिवारिक विवाद के प्र्रकरण पर दोनो पक्षों को बुलाकर सुलह करानें को कहा। परसौडा गाॅव में आरसीसी से मार्ग का निर्माण कराये जाने के सम्बन्ध में वीडीओ तिन्दवारी को कार्यवाही के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में कुल 71 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर 7 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

डीएम दुर्गा शक्ति के सख्त निर्देश: शिकायतें निस्तारण में अनावश्यक न हो देर
DM Durga Shakti’s strict instructions: there should be no unnecessary delay in redressal of complaints

पुलिस अधीक्षकअभिनंदन ने अपने विभाग से सम्बन्धित प्रकरणों को सुनते हुए उनके निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी सदर आर जगत सांई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, तहसीलदार पुष्पेन्द्र, पीओ डूडा राकेश कुमार जैन, जिला विकास अधिकारी आर के सिंह, सीओ गवेन्द्र गौतम सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

‘यमराज’ बनकर दौड़ी रोडवेज बस: एलआईसी एजेंट को ‘रौंदा’, हुई दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम आनंद के कड़े निर्देश, निर्माण कार्य में न हो देर …

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग सावधान : विभागों में “होवे खेला”,सरकार के अरमानों में व्यवधान ! …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की ‘राजनीतिक भूचाल’ साबित हुई तिरंगा यात्रा: विपक्षियों की ‘छाती’ पर ‘साँप’ लोटा

City News Uttar Pradesh

पचास से अधिक बच्चों का यौन शोषण : आरोपी जेई की पत्नी दुर्गावती की बहस टली …

बिजली विभाग की मेहरबानियां : बिल बोझ उतारेगा, शुक्रिया- शुक्रिया …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़