City News Uttar Pradesh
बांदा की नरैनी विधान सभा पर सपा-रालोद का खेल बिगड़ा : बसपा की राह हुई आसान !
उत्तर प्रदेश

बांदा की नरैनी विधान सभा पर सपा-रालोद का खेल बिगड़ा : बसपा की राह हुई आसान !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की नरैनी विधान सभा सीट पर सपा नें जिस सोच पर प्रत्याशी उतारा है उससे क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश हैं,इस सीट पर अब बसपा प्रत्याशी की जीत के कयास लगने लगे है।

बांदा की नरैनी विधान सभा पर सपा-रालोद का खेल बिगड़ा : बसपा की राह हुई आसान !
SP-RLD’s game spoiled on Banda’s Naraini Vidhan Sabha: BSP’s path became easy !

दरअसल इस सुरक्षित सीट पर रालोद के बुंदेलखंड अध्यक्ष वीरेंद्र साक्षी जनता जनार्दन में अत्यधिक लोकप्रियता के पायदान पर हैं और जनता में यह प्रचार भी था की सपा-रालोद गठबंधन से वीरेंद्र साक्षी प्रत्याशी होंगे। पर सपा यहां राजनीतिक सोच की दिवालिया सी साबित हो रही है। पहले उसने बसपा सरकार में मंत्री रहे कथित तौर पर कुचर्चित दद्दू प्रसाद को टिकट दिया फिर 24 घंटे में बदलकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वर्मा को प्रत्याशी बना दिया। बताते हैं की सपा के इस निर्णय से जनाक्रोश है।

बांदा की नरैनी विधान सभा पर सपा-रालोद का खेल बिगड़ा : बसपा की राह हुई आसान !
SP-RLD’s game spoiled on Banda’s Naraini Vidhan Sabha: BSP’s path became easy !

रालोद मुखिया की भी आलोचना हो रही है की जीतनें वाली सीट पर उन्होने अपनी दावेदारी न कर राजनीतिक अदूरदर्शिता का परिचय दिया है। यदि सपा-रालोद गठबंधन नें रालोद के वीरेंद्र साक्षी को टिकट दिया होता तो इस सीट पर आसान विजय दर्ज की जा सकती थी। जनता आश्चर्य में है की सपा और रालोद गठबंधन नें राजनीत का चुनावी खेल बिगाड़ दिया। यह सब हम नहीं कह रहें जनता और धुरंधर राजनीतिक समीक्षकों का यह कहना है। दूसरी और सपा-रालोद की इस अदूरदर्शिता से खुश बसपा खेमे में अभी से खुशी के नगाड़े बजने लगे हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शीत लहर औऱ ठंडी का ‘सितम’ परवान की ओर : दिखाने लगा ‘जलवा’

City News Uttar Pradesh

Banda : कालाबाजारी से बाज नहीं आ रहे दुकानदार, उचित मूल्यों से अधिक वसूल रहे है दाम …

ट्रक बना ‘काल’: खड़े ट्रैक्टर में मारी ‘जोरदार’ टक्कर, चालक समेत ‘दो’ की ‘दर्दनाक मौत’

खेत में पेड़ के नीचे मिला वृद्ध का शव, बहू बोली- जेठ ने जमीन के लिए जहर खिलाकर की हत्या

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा मुख्यमंत्री योगी बुंदेलखंड की कृषि बना रहे समृद्ध

डीएम नगेंद्र प्रताप की भूतपूर्व सैनिको के साथ बैठक: समस्याओं का खोजा गया समाधान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़