27.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बालकों का यौन उत्पीड़न मामला : नहीं आए सीबीआई के विवेचक, टली सुनवाई
उत्तर प्रदेश

बालकों का यौन उत्पीड़न मामला : नहीं आए सीबीआई के विवेचक, टली सुनवाई …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बालकों के यौन उत्पीड़न के मुख्य आरोपी रामभवन (निलंबित जेई) और सह आरोपी पत्नी दुर्गावती और तीसरे आरोपी आकिब प्रकरण की सुनवाई सीबीआई विवेचक के उपस्थित न होने पर टल गई। न्यायाधीश ने अगली तारीख 20 अक्तूबर निर्धारित की है।


विशेष न्यायाधीश (पास्को) अनु सक्सेना से सह आरोपी दुर्गावती के अधिवक्ता भूरा प्रसाद निषाद ने कहा कि सीबीआई की विवेचना, तलाशी और आरोपियों से पूछताछ के बाद जो भी बरामदगी दर्शाई गई है, उसकी प्रतियां नहीं दी जा रही हैं। सुनवाई के दौरान सीबीआई मुख्यालय से आए पैरोकार विजय पाल सिंह ने सीबीआई विवेचक प्रदीप कुमार त्रिपाठी की ओर से अस्वस्थता का प्रार्थना पत्र अदालत को सौंपा।


न्यायाधीश ने सुनवाई की तिथि 20 अक्तूबर निर्धारित कर दी। पैरोकार विजय पाल सिंह ने कहा कि अगली तारीख में सभी सामग्रियों की प्रतियां उपलब्ध करा दी जाएंगी। मुख्य आरोपी रामभवन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रामस्वरूप सिंह भी अदालत में उपस्थित रहे।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उद्यान विभाग की निकम्मी माया: “कार्यशाला की कर दी लईया” करारी !

City News Uttar Pradesh

बिजली कर्मचारी संघ ने भरी हुंकार : इलेक्ट्रिक सिटी अधिनियम 2021 रद्द करने की उठाई मांग …

विधायक विशंभर ने रोका ‘प्रशासनिक तांडव’ : व्यापारियों की बने ‘ढाल’ ?

City News Uttar Pradesh

धारदार हथियार से बाइक सवार पर हमला, सोने की चेन व नकदी छीन हमलावर हुए फरार

Banda : सीएम योगी कल से दो दिन के बुंदेलखंड दौरे पर, पहले दिन जालौन, दूसरे दिन बांदा, महोबा चित्रकूट पहुंचेंगे….

एएसपी शिवराज ने कालिंजर मेलें का किया निरीक्षण: कड़ी नजर के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़