City News Uttar Pradesh
विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी: बोले- कांग्रेस और सपा ने सनतान धर्म की ली है सुपारी
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी: बोले- कांग्रेस और सपा ने सनतान धर्म की ली है सुपारी

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

महाकुंभनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा ने सनातन धर्म की सुपारी ले रखी है और महाकुंभ को अस्थिर करने की साजिश में जुटे थे।

विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी: बोले- कांग्रेस और सपा ने सनतान धर्म की ली है सुपारी

– महाकुंभ पर थी इनकी गिद्ध दृष्टि

सीएम योगी ने विपक्षी नेताओं के संसद में दिए गए बयानों को सनातन धर्म विरोधी करार देते हुए कहा, “महाकुंभ पर इनकी गिद्ध दृष्टि लगी हुई थी। ये लोग पहले दिन से चाहते थे कि कोई अनहोनी हो। इनके बयान साबित करते हैं कि ये सनातन धर्म से कितनी नफरत करते हैं। महाकुंभ भगदड़ के बाद 17 घंटे तक आंकड़े न जारी करने के आरोपों पर सीएम योगी ने कहा, “हमारी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना थी। उस दिन महाकुंभ में करीब 8-9 करोड़ लोग मौजूद थे। ऐसे में सबसे पहले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना ज़रूरी था।

विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी: बोले- कांग्रेस और सपा ने सनतान धर्म की ली है सुपारी

29 जनवरी की भगदड़ पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार घटना की गहराई से जांच करेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। “हम तह तक जाएंगे और जो भी इसके जिम्मेदार होंगे, उन्हें कड़ी सजा मिलेगी।” महाकुंभ भगदड़ को लेकर विपक्ष लगातार योगी सरकार को घेर रहा है। कांग्रेस और सपा ने इसे प्रशासनिक विफलता बताया है, जबकि मुख्यमंत्री योगी ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और सरकार क्या कार्रवाई करती है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश की ‘पहल रंग लाई’: वर्षों पुरानी मांग को मिली मंज़ूरी की दस्तक, पैलानी बनेगा ब्लॉक

City News Uttar Pradesh

चबूतरा युद्ध: प्रशासन और व्यापारियों के बीच हुआ महासंग्राम, गल्ला मंडी बनी ‘रणभूमि’ !

City News Uttar Pradesh Desk

नवरात्र की अष्टमी पर अठवाइयां चढ़ाने को देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ …

City News Uttar Pradesh

बांदा में भाजपा में बढ़ गई धड़कन: कौन बनेगा नया जिलाध्यक्ष, रविवार को घोषणा

City News Uttar Pradesh

सड़क निर्माण में गुणवत्ता का अभाव : आम आदमी पार्टी नें डीएम से किया शिकायत

City News Uttar Pradesh

बांदा में सड़कों पर गड्ढों का जख्म मांग रहे हैं, मरम्मत का मरहम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़