32 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार : प्रधान का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार: प्रधान का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के सेमरी गांव के प्रधान अरुण पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह आवास योजना के तहत रिश्वत लेते हुए नजर आ रहे हैं।

पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार : प्रधान का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल

ग्राम पंचायत सेमरी के प्रधान अरुण पटेल और ग्राम सचिव अजीत पाल के खिलाफ ग्रामीणों ने पहले भी जिलाधिकारी से शिकायत की थी। उनका आरोप है कि दोनों मिलकर प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाला कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिना रिश्वत दिए यहां कोई भी सरकारी काम नहीं होता, और कई पात्र लोगों को आवास का लाभ नहीं मिला है, जबकि अपात्रों को पैसे लेकर आवंटन किया गया है।

पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार : प्रधान का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल

वीडियो वायरल होते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू कर दी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस घोटाले ने गांववासियों को सरकारी योजनाओं पर विश्वास खोने के लिए मजबूर किया है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती से कार्रवाई करता है। और दोषियों को दंडित करता है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका अध्यक्ष मालती नें सफाई कर्मियों को कहा योद्धा: दीपावली पर दिया उपहार

City News Uttar Pradesh

हीरा खनन का मामला : बकस्वाहा जंगल बचाने की मुहिम राज्यपाल के दर पर गूंजेगी …

City News Uttar Pradesh

यूपी : बाहुबली अतीक अहमद की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई बड़ी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘जलशुद्धि’ की पेश की मिसाल: नवाब टैंक बना स्वच्छता का प्रतीक

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें फसल मुआवज़े की उठाई मांग: कहा बारिश व बाढ़ से किसान तबाह

City News Uttar Pradesh

बांदा में गुरू गोविंद सिंह जयंती : सबद कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा

ब्रेकिंग न्यूज़