City News Uttar Pradesh
सब रजिस्टार कार्यालय भ्रष्टाचार का बना गढ़: अवैध वसूली पर मुख्यमंत्री से शिकायत
उत्तर प्रदेश

सब रजिस्टार कार्यालय भ्रष्टाचार का बना गढ़: अवैध वसूली पर मुख्यमंत्री से शिकायत

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

महोबा। सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता और जनता को सुलभ न्याय दिलाने की सरकार की मंशा पर सब रजिस्टार कार्यालय में खुलेआम अवैध वसूली से सवाल खड़े हो रहे हैं ! आम जनता को रजिस्ट्री दस्तावेजों की प्रमाणित नकल प्राप्त करने में सरकारी शुल्क से दस गुना अधिक भुगतान करना पड़ रहा है ! इस गंभीर मामले में जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री चंद्रशेखर स्वर्णकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजा है। कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

महोबा मेडिकल कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जा: प्रशासन की "चुप्पी" पर उठे सवाल

जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री चंद्रशेखर स्वर्णकार ने शिकायती पत्र में उल्लेख किया कि बुंदेलखंड पहले से ही आर्थिक रूप से पिछड़ा क्षेत्र है, और महोबा इस स्थिति में सबसे निचले पायदान पर है। न्यायिक प्रक्रियाओं में प्रमाणित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, लेकिन सरकारी कार्यालय में मनमानी वसूली के कारण आमजन न्याय से वंचित हो रहे हैं।

सब रजिस्टार कार्यालय भ्रष्टाचार का बना गढ़: अवैध वसूली पर मुख्यमंत्री से शिकायत

शिकायत में यह भी बताया गया कि कार्यालय में सरकारी शुल्क की रसीदों की सुरक्षा तक सही ढंग से नहीं हो रही है और यह जिम्मेदारी एक चपरासी को सौंप दी गई है, जिससे सरकारी धन की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। चंद्रशेखर स्वर्णकार ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सब रजिस्टार कार्यालय को यह निर्देश दिया जाए कि नकल प्रमाण पत्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम शुल्क पर ही जारी किए जाएं। यह प्रक्रिया एक निश्चित समय सीमा में पूरी की जाए। इसके अलावा, अवैध वसूली में लिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा” की तर्ज पर चला पंद्रहवा सरोवर सफाई अभियान

सपा नें अतिवृष्टि से फसलों के नुकशान पर जताई चिंता: राज्यपाल को संबोधित दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर ‘सांसद की पार्टी उपेक्षा’ से बनें ‘मसीहा’: ऐतिहासिक जीत के ‘कयास’ !

City News Uttar Pradesh Desk

लौहपुरुष के ‘संकल्प’ संग ‘गूंजा’ मंत्री रामकेश का संदेश: अखंडता व विकास ही सच्ची श्रद्धांजलि !

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती बासू की छलकी आँखें : भारत विभाजन पर दे रही थीं भाषण

खेतों में आग का दिखा तांडव: तीन किलोमीटर तक फैली लपटें, मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़