27.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
वृक्षारोपण की मच गई धूम : धरती मां की गोद हरी करने को रोपे गये पौधे
उत्तर प्रदेश

वृक्षारोपण की मच गई धूम : धरती मां की गोद हरी करने को रोपे गये पौधे

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में वृक्षारोपण अभियान की धूम मच गई। धरती मां की गोद हरी कर हरितमा को बढ़ावा देनें के लिये धड़ा -धड़ पौधे रोपे गये। उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू, जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल सहित अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण किया गया।

वृक्षारोपण की मच गई धूम : धरती मां की गोद हरी करने को रोपे गये पौधे

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस अवसर पर ककनारे बाबा पैलानी में पौध रोपण किया। पर्यावरण को सुरक्षित एवं संतुलित रखने के लिए जन आन्दोलन के रूप में इस अभियान को चलाने का आग्रह किया।कहा की एक पेड अपनी माॅ के लिए अवश्य लगायें। उसे सुरक्षित रखने का संकल्प लें। कहा कि बाॅदा में लगभग 67 लाख वृक्षारोपण किया जाना है। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष के लगाने से 10 बच्चे स्वस्थ्य रहते हैं, इसलिए सभी लोग एक-एक वृक्ष अवश्य लगायें।

वृक्षारोपण की मच गई धूम : धरती मां की गोद हरी करने को रोपे गये पौधे

उन्होंने जल संचयन एवं वृक्षारोपण पर जोर देते हुए कहा कि आगे आने वाले समय में दोनों का ही अत्यन्त महत्व है, जिसकेे बिना जीवन में अनेकों कठनाईयां हो सकती हैं। उन्होंने वृक्षारोपण करने के पश्चात इसकी जीओ टैगिंग कराये जाने एवं इनको जीवित रखने के लिए सभी आवश्यक उपाय किये जाने एवं नियमित चेक करानें के निर्देश दिये। उन्होंने हर खेत में मेड एवं हर मेड पर पेड अवश्य लगाने के लिए किसानों को जागरूक किया।

वृक्षारोपण की मच गई धूम : धरती मां की गोद हरी करने को रोपे गये पौधे

उन्होंने इस अवसर पर स्वयंसेवी संस्थाओं, आंगनबाडी कार्यकत्रियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को वृक्षारोपण हेतु पौधों का वितरण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्राम प्रधानों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशम्भर की जन पंचायत : भाजपा पर बोला राजनीतिक हमला

City News Uttar Pradesh

गांवों से निकलेगा ‘ज्ञान’ का ‘उजाला’: डिजिटल शिक्षा पर ‘खर्च’ होंगे 4.68 करोड़

मंडल के हाल : प्रधानों के घर से चल रही 135 ग्रामों की सरकार …

बांदा के बच्चों को 12 करोड़ की सौगात: शिक्षा की ज़मीन पर ‘उम्मीदों’ की फसल लहलहाई

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार का कहर : बांदा में दो ट्रकों की भिड़ंत, पहिया बदल रहे खलासी की दबकर हुई दर्दनाक मौत

आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : सचिवालयों में बैठना सुनिश्चित करें अधिकारी व कर्मचारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़