26.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
नशे में बाइक चलाना पड़ गया महंगा : बाइक डिवाइडर से टकराने में मासूम की मौत, पिता व मां समेत चार लोग घायल, शराब के नशे में पिता चला रहा था बाइक
उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार का कहर : बांदा में दो ट्रकों की भिड़ंत, पहिया बदल रहे खलासी की दबकर हुई दर्दनाक मौत

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ट्रक का पहिया बदलते समय सामने से आया तेज रफ्तार दूसरा खाली ट्रक भिड़ गया। जैक हटने से जमीन पर लेटे खलासी की लोड ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। जबकि हादसे में दोनों वाहनों के चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अन्य वाहन चालकों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी की है।
महोबा जनपद के कबरई से एक ट्रक गिट्टी लेकर कौशांबी जिला सैनी कस्बे जा रहा था। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जौरही के पास ट्रक का पिछला टायर खराब हो गया। जिसमें 25 वर्षीय खलासी कमलेश मौर्य निवासी जिला रायबरेली थाना ऊंचाहार ग्राम परवत पुरवा जमीन में लेटकर जैक लगाने के बाद पहिया निकालने लगा। इसी बीच सामने से आ रहा तेज रफ्तार दूसरा खाली ट्रक खड़े ट्रक में भिड़ गया। जिसमें जैक हटने से खलासी के सीने में गिट्टी भरा ट्रक रख गया। नजदीक खड़ा चालक 28 वर्षीय रामबरन निवासी ग्राम परवत पुरवा रायबरेली व दूसरे ट्रक का चालक 37 वर्षीय रज्जू, खलासी 30 वर्षीय मुन्ना घायल हो गए।

तेज रफ्तार का कहर : बांदा में दो ट्रकों की भिड़ंत, पहिया बदल रहे खलासी की दबकर हुई दर्दनाक मौत
High speed havoc: two trucks collided in Banda, the chauffeur who was changing the wheel was crushed to death

जोरदार टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहां से निकल रहे अन्य वाहनों के चालकों ने यूपी 112 को घटना की सूचना दी। आनन-फानन जैक लगाकर करीब 15 मिनट में ट्रक के नीचे दबे खलासी को बाहर निकाला गया। लेकिन इस बीच उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस 108 से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने खलासी कमलेश के शव को मोरचरी में रखवाया है। कोतवाली निरीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि ट्रकों की भिड़ंत में हादसा हुआ है। घायलों व दम तोड़ने वाले के स्वजन को हादसे की सूचना दी गई है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अजेय दुर्ग कालिंजर नें फिर किया फतेह : राष्ट्रीय भू-विरासत स्थल का फहरा ध्वज

Admin Team

Banda : बांदा मेडिकल कालेज में आक्सीजन की कमी,ऑक्सीजन के लिये हो रहें झगड़े ! …

विधायक प्रकाश एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील “मेरी माटी मेरा देश” के बना रहे मुरीद

City News Uttar Pradesh

Banda : शहीदों के बलिदान दिवस पर रक्तदान द्वारा श्रद्धांजलि …

पच्चीस फीसदी ‘लाभार्थियों’ के ही बन सके ‘राशन और आयुष्मान कार्ड’

City News Uttar Pradesh

बड़ा एक्शन : एक्सईएन और एसडीओ के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़