29.5 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : दो ट्रकों में भीषण एक्सीडेंट, एक ट्रक चालक क़ी मौत, दो गम्भीर घायल…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय से छह किलोमीटर दूर देहात कोतवालीअन्तर्गत तिंदवारी रोड पर महोखर गांव के पास मंगलवार सुबह दो ट्रकों के आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बालू लदे ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे खाली ट्रक के चालक व खलासी ट्रक की केबिन में फंस गए। देहात कोतवाली पुलिस व यूपी 112 के जवानों ने घायलों को क्रेन की सहायता से बाहर निकाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


ट्रक चालक के शव को मर्चरी में रख परिजनों को सूचना दी गई है। देहात कोतवाली के महोखर गांव के पास नेशनल हाईवे पर आज सुबह करीब पांच -छह बजे फतेहपुर की ओर जा रहे बालू भरे ट्रक और बांदा आ रहे खाली ट्रक की आमने-सामने भिड़ं गये। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खाली ट्रक दूसरी साइड में जाकर सामने से आ रहे बालू भरे ट्रक में जा भिड़ा। जिसमें बालू भरे ट्रक के चालक पूरन (31) पुत्र सोहनलाल निवासी सेमरी थाना ललौली, फतेहपुर की केबिन में घटना के समय ही मौत हो गई। खाली ट्रक के चालक रोहित यादव (32) पुत्र हरिश्चंद्र, खलासी मिंकू 30 पुत्र राम उजागर निवासीगण रमवापुर थाना रगौली जिला बस्ती ट्रक के केबिन में फंस गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


नेशनल हाईवे से गुजर रहे ट्रक चालकों की सूचना पर पहुंचे यूपी 112 के जवान काफी मशक्कत के बाद भी घायलों को बाहर नही निकाल पाए। कुछ ही देर में देहात कोतवाली प्रभारी समेत भारी पुलिस बल भी पहुंच गया। क्रेन की मदद से पहले ट्रकों को अलग किया गया फिर ट्रक के केबिन के मलबे को क्रेन से अलग कर 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाल एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विद्युत विभाग का ‘जेब’ पर ‘डाका’ : वसूली रकम ‘हड़पकर’ फरार हुआ कर्मचारी ‘निलंबित’

City News Uttar Pradesh

पीएम मोदी के ‘जन्मदिन’ पर विधायक प्रकाश नें मनाई ‘दीपावली’: बांदा हुआ ‘जगमग’

City News Uttar Pradesh Desk

कोरोना अपडेट : ईओ और थाना इंस्पेक्टर सहित 46 और कोरोना संक्रमित

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें खेली फूलों की होली : फाग की मस्ती में झूमे लोग

भारत ने फोड़ा सर्जिकल बम: स्कूल बंद, उड़ानें रद्द, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसिल, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद क्या कुछ हुआ ?

City News Uttar Pradesh

यूपी: बेसिक स्कूलों में होने वाले समर कैंप हुए स्थगित, पांच से 12 जून तक होना था आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़